Jamshedpur Accident: जमशेदपुर के बोड़ाम में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिल समेत चार की मौत, कई घायल

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत चार की मौत हो गई। वहीं 14 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर ग्रामीणों के विरोध किए जाने के कारण यातायात बाधित हो गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 03:58 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 03:58 PM (IST)
Jamshedpur Accident: जमशेदपुर के बोड़ाम में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिल समेत चार की मौत, कई घायल
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग। जागरण

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत चार की मौत हो गई। वहीं 14 लोग घायल हो गए। सभी को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं दुर्घटना के बाद सड़क पर ग्रामीणों के विरोध किए जाने के कारण यातायात बाधित हो गया। थाना की पुलिस परेशान रही।

बोड़ाम थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलुदबनी कैंप के पास मंगलवार सुबह बस की चपेट में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पटमदा के बोटा ग्राम निवासी निरंजन सिंह के रूप में की गई। घायल सत्येंद्र सिंह को टीएमएच में दाखिल कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। बाइक सवार बोड़ाम होते हुए जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर बोड़ाम के माधवपुर पंचायत के दुबराजपुर के पास मजदूरों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें लगन मांझी और महिला सिमती मुर्मू की मौत हो गई। वैन पश्चिम बंगाल के भिखारी चलिामा से पटमदा के बोड़ाम होते हुए जमशेदपुर की ओर जा रही थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

अधिकांश के सिर एवं पैर में चोट

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार पिकअप वैन में क्षमता से अधिक मजदूरों को भरकर ले जाया जा रहा था जिसमें अधिकांश महिलाएं थी। वनडीह के पास वैन चालक ने अचानक ब्रेक मारी जिसके कारण वैन पलट गई। महिलाएं सड़क से दूर खेत पर फेंका गई। अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। अधिकांश घायलों को सिर, पैर और पीठ में चोट आई है। इधर, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मृतकों को उचित मुआवजा और घायलों को बेहतर इलाज कराने के आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया। गौरतलब है ककि पटमदा और बोड़ाम इलाके से मजूदर वैन में सवार होकर मजदूरी के लिए जमशेदपुर के डिमना और मानगो गोलचक्कर पर पहुंचते है। कुछ दिन पहले पोटका में मजदूरों से भरी वैन पलट गई जिसमें 22 मजदूर घायल हो गए थे।

chat bot
आपका साथी