मानगो नगर निगम क्षेत्र में चार एरिया लेबल फेडरेशन का गठन Jamshedpur News

Area Label Federation formed in Mango. मानगो के चार स्थानों पर महिला समूहों के साथ बैठक कर चार एरिया लेबल फेडरेशन का गठन किया गया। जहां एरिया लेबल फेडरेशन का गठन किया है उसमें शंकोसाई डिमना बस्ती कालिंदी बस्ती व बालीगुमा शामिल है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 02:46 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 02:46 PM (IST)
मानगो नगर निगम क्षेत्र में चार एरिया लेबल फेडरेशन का गठन  Jamshedpur News
मानगो नगर निगम इलाके में एरिया लेवल फेडरेशन के गठन की प्रक्रिया करते पदाधिकारी। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  मानगो नगर निगम क्षेत्र में डे एनयूएलएम योजना के तहत एरिया लेबल फेडेरशन का गठन किया जाना है। इसके लिए निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय आदेश के बाद नगर निगम की टीम ने मानगो के चार स्थानों पर महिला समूहों के साथ बैठक कर चार एरिया लेबल फेडरेशन का गठन किया। जहां एरिया लेबल फेडरेशन का गठन किया है उसमें शंकोसाई, डिमना बस्ती, कालिंदी बस्ती व बालीगुमा शामिल है। 

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि योजना के  मार्गदर्शिका के अनुसार नगर निकाय से संचालित 10 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह में से एक एरिया लेबल फेडरेशन का गठन किया जाना है । अब तक मानगो में कुल पांच फेडरेशन का गठन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि  एरिया लेबल फेडरेशन का चयन किया गया जिसमें अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष  का चयन किया जाता है। नगर विकास विभाग के निर्देश के अनुसार प्रत्येक फेडरेशन को काम करने के लिए सरकार की ओर से 50 हजार रुपये तक की सहायता राशि मिल सकेगा। इस अवसर पर सीएमएम निर्मल कुमार, सीओ मनोज कुमार, नंदी पूर्ति, ललिता लांगुरि, सीआरपी गायत्री देवी, उर्मिला देवी, पुष्पा टोप्पो, रोमानी हांसदा, होली, शीला एवं महिला समूह की सदस्य उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी