Jodh Singh Passed away: झारखंड के पूर्व रणजी क्रिकेटर, कोच व चयनकर्ता जोध सिंह का निधन

Jodh Singh Passed away. झारखंड रणजी टीम के चयनकर्ता पूर्व रणजी क्रिकेटर-कोच व झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य जोध सिंह का निधन हो गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 09:25 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 09:25 AM (IST)
Jodh Singh Passed away: झारखंड के पूर्व रणजी क्रिकेटर, कोच व चयनकर्ता जोध सिंह का निधन
Jodh Singh Passed away: झारखंड के पूर्व रणजी क्रिकेटर, कोच व चयनकर्ता जोध सिंह का निधन

जमशेदपुर, जासं। Jodh Singh Passed away झारखंड रणजी टीम के चयनकर्ता, पूर्व रणजी क्रिकेटर-कोच व झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य जोध सिंह का निधन हो गया। जोध सिंह वर्तमान में सिक्किम राज्य क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी समिति में आईसीए के प्रतिनिधि भी थे। शनिवार की देर रात टेल्को स्थित लीलावती कंडोमिनियम अपार्टमेंट स्थित घर में हृदयाघात के कारण उनका निधन हो गया।  

पिछले कुछ वर्षों से जोध सिंह शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे थे और उनकी तबियत खराब चल रही थी। जोध सिंह के निधन की खबर से लौह नगरी के क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर है। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। झारखंड रणजी टीम के स्टार बल्लेबाज इशांक जग्गी जोध सिंह के दामाद हैं। जोध सिंह के निधन पर  में आइसीए प्रतिनिधि अविनाश कुमार, पूर्व रणजी क्रिकेटर जीतू पटेल समेत अन्य क्रिकेटरों ने शोक संवेदना प्रकट की है।  जोध सिंह ने बिहार-झारखंड के लिए 70-80 के दशक में क्रिकेट खेला। उसके बाद वे चयनकर्ता व प्रशिक्षक की भूमिका भी निभाते रहे। वह झारखंड रणजी टीम अंडर-19 टीम अंडर 16 टीम के लंबे समय तक चयनकर्ता रह चुके थे।

chat bot
आपका साथी