संपर्क और संवाद बढ़ाने की दिशा में कार्यालय की बड़ी भूमिका - रघुवर दास Jamshedpur News

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा के लिए संपर्क और संवाद महत्वपूर्ण है। इस दिशा में कार्यालय की भूमिका बड़ी है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:56 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 08:34 AM (IST)
संपर्क और संवाद बढ़ाने की दिशा में कार्यालय की बड़ी भूमिका - रघुवर दास  Jamshedpur News
संपर्क और संवाद बढ़ाने की दिशा में कार्यालय की बड़ी भूमिका - रघुवर दास Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं) । पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा के लिए संपर्क और संवाद महत्वपूर्ण है। इस दिशा में कार्यालय की भूमिका बड़ी है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिले में कार्यालय खोले जा रहे हैं। कई जिलों में जमीन खरीदने की प्रक्रिया पहले ही पूर्ण कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मैंने प्रदेश के कई जिलों में कार्यालय का उद्घाटन किया था। जमशेदपुर महानगर का अपनी जमीन पर भाजपा का कार्यालय बने, उस दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। रघुवर दास ने ये बातें सोमवार को साकची कुलसी रोड स्थित जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान कहीं।

उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव को शुभकामना देते हुए जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई व शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर और सशक्त व मजबूत बनकर सामने आएगी। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन में युवाओं को पार्टी से जोडऩे पर बल दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यालय के समक्ष भाजपा का ध्वजारोहण भी किया। इस दौरान भाजपाइयों ने भारत माता की जय व भाजपा ङ्क्षजदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कार्यालय में प्रवेश किया और पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से पदभार ग्रहण किया। दिनेश कुमार ने कार्यालय की चाबी सौंपते हुए गुंजन यादव को शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री सुबोध  सिंह गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार व कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे अजय कुमार, अमरजीत सिंह राजा, कल्याणी शरण, गुरुदेव  सिंह राजा, देवेंद्र  सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, रमेश हांसदा, कमलेश  सिंह, राजेश कुमार शुक्ल, भरत  सिंह, चितरंजन वर्मा, अनिल मोदी, विमल जालान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी