CBI के पूर्व निदेशक की Corona से मौत, जमशेदपुर में पैदा हुए थे रणजीत सिन्हा

Former CBI director Ranjit Sinha died केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का कोरोना से निधन हो गया। इस खबर से जमशेदपुर के लोग भी शोकाकुल हो गए हैं। 68 वर्ष पूर्व रंजीत सिन्हा का जन्म इसी शहर में हुआ था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 10:36 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:08 AM (IST)
CBI के पूर्व निदेशक की Corona से मौत, जमशेदपुर में पैदा हुए थे रणजीत सिन्हा
रंजीत सिन्हा का जन्म नार्दर्न टाउन के हिलव्यू रोड स्थित बंगले में हुआ था।

जमशेदपुर, जासं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का कोरोना से निधन हो गया। इस खबर से जमशेदपुर के लोग भी शोकाकुल हो गए हैं। 68 वर्ष पूर्व रंजीत सिन्हा का जन्म इसी शहर में हुआ था। सोनारी निवासी टाटा स्टील के सेवानिवृत्त अधिकारी आनंद सिन्हा बताते हैं कि भैया रंजीत सिन्हा का जन्म नार्दर्न टाउन के हिलव्यू रोड स्थित बंगले में हुआ था।

उस वक्त उनके दादा राय बहादुर कैलाशपति नारायण टाटा स्टील में चीफ टाउन एडमिनिस्ट्रेटर थे। छपरा से डिप्टी कलक्टर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने टाटा स्टील ज्वाइन किया था। बहरहाल, रंजीत सिन्हा की पूरी शिक्षा-दीक्षा पटना से हुई, लेकिन मेरे घर पर अक्सर उनका आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान हमारे तीसरे भाई अंजनी सिन्हा भी जमशेदपुर आए थे, जो कोलकाता में रहते हैं। पिता नर्मदेश्वर शरण सिन्हा बिहार सरकार में सेल्स टैक्स कमिशनर थे। वे 1980 में सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि उनका निधन 1985 में हो गया था।

chat bot
आपका साथी