3 फरवरी को मनेगा परशुराम शक्ति सेना का स्थापना दिवस, परशुराम जयंती से पहले होगा कमेटियों का गठन

Parashuram Shakti Sena. श्री परशुराम शक्ति सेना की महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित मनोकामना मंदिर में हुई। बैठक में यह तय किया गया कि जिला कमिटी के अंतर्गत आने वाले सभी मंडल कमेटी का गठन परशुराम जयंती से पहले कर लिया जाएगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 05:05 PM (IST)
3 फरवरी को मनेगा परशुराम शक्ति सेना का स्थापना दिवस, परशुराम जयंती से पहले होगा कमेटियों का गठन
आह्रवान किया कि परशुराम जयंती को धूमधाम के साथ मनाएं तथा इसमें समाज के सभी लोगों को जोड़ें।

जासं, जमशेदपुर : श्री परशुराम शक्ति सेना की महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित मनोकामना मंदिर में हुई। बैठक में यह तय किया गया कि जिला कमिटी के अंतर्गत आने वाले सभी मंडल कमेटी का गठन परशुराम जयंती से पहले कर लिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की घोषणा की गई है। बागबेड़ा का प्रभारी सत्यम पांडेय,मुकेश झा, परसुडीह दीपक पांडेय, कौशिक मिश्रा, जुगसलाई रंजीत झा, ज्योति मिश्रा, सिदगोड़ा आदित्य भारद्वाज, सोनारी महेश दुबे, बसंत मिश्रा, साकची अभिषेक पांडेय जूनियर, बर्मामाइंस राकेश पांडेय, बिष्टूपूर अंकुश मिश्रा, शुभम तिवारी, मानगो जयंत, निरंजन झा, आदित्यपूर का प्रभारी प्रणव मिश्रा, सौरभ पाठक को बनाया गया है। बैठक में 23 फरवरी को परशुराम शक्ति सेना का स्थापना दिवस मनाने पर भी सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा कि सेना लोगों के जनकल्याण कार्यो से जुड़े। सामाजिक भागीदारी को भी बढ़ाएं। उन्होंने सदस्यों से आहवान किया कि परशुराम जयंती को धूमधाम के साथ मनाएं तथा इसमें समाज के सभी लोगों को जोड़े। बैठक का संचालन केंद्रीय महासचिव रंजीत झा ने किया। बैठक में केन्द्रीय उपाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, केन्द्रीय सचिव प्रणव मिश्रा, संतोष पांडेय, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, बसंत मिश्रा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी