Jamshedpur News : वन विभाग ने जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुख्य पथ पर लकड़ी लदे वाहन किया जब्त

Jamshedpur News. जमशेदपुर वन प्रमंडल के तहत मानगो रेंज के बर्मामाइंस मुख्य पथ पर छोटा हाथी वाहन पर अवैध लकड़ी लदे होने की सूचना पर वन विभाग ने छापेमारी कर वाहन समेत लकड़ी को जब्त कर मानगो रेंज कार्यालय परिसर में लाकर रखा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:32 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:32 PM (IST)
Jamshedpur News : वन विभाग ने जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुख्य पथ पर लकड़ी लदे वाहन किया जब्त
गुप्त सूचना मिली कि बर्मामाइंस में अवैध लकड़ी लादकर वाहन मुख्य सड़क पर खड़ा है।

जमशेदपुर, जासं। Forest Department  जमशेदपुर वन प्रमंडल के तहत मानगो रेंज के बर्मामाइंस मुख्य पथ पर छोटा हाथी वाहन पर अवैध लकड़ी लदे होने की सूचना पर वन विभाग ने छापेमारी कर वाहन समेत लकड़ी को जब्त कर मानगो रेंज कार्यालय परिसर में लाकर रखा।

जमशेदपुर की डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बर्मामाइंस में अवैध लकड़ी लादकर वाहन मुख्य सड़क पर खड़ा है। सूचना के बाद डीएफओ ने मानगो के रेंजर रामबाबू कुमार को तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएफओ के निर्देश पर रेंजर रामबाबू कुमार, फारेस्टर विनय कुमार व अन्य गार्डों के साथ बर्मामाइंस पहुंच गए। घटनास्थल पर पाया गया कि बर्मामाइंस मुख्य पथ पर टाटा सुपर एसीई रजि. नं. जेएच15एच-7218 पर अवैध रूप से  छह पीस करम की लकड़ी लोड है। 

मानगो वनक्षेत्र के रेंजर रामबाबू कुमार ने बताया कि जब्त वाहन के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की गइ।  लेकिन किसी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। रेंजर रामबाबू कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं स्टेट अमेंडमेंट बिहार एक्ट 9 ऑफ 1990 की धारा 41, 42 व 52 के तहत कार्रवाई के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि लकड़ी व वाहन के मालिक की खोजबीन की जा रही है ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। 

chat bot
आपका साथी