Thyroid Control Tips : अपने भोजन में यह शामिल कर आसानी से कर सकते हैं थायरायड को कंट्रोल

Thyroid Control Tips अगर आप थायरायड असंतुलन से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए लिए है। असंतुलित खान-पान तनाव के अलावा लाइफस्टाइल में बदलाव से ही थायरायड होता है। अगर आप अपने खाने में कुछ जरूरी चीजें शामिल कर लें तो इसे दूर किया जा सकता है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 08:15 AM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 08:15 AM (IST)
Thyroid Control Tips : अपने भोजन में यह शामिल कर आसानी से कर सकते हैं थायरायड को कंट्रोल
Thyroid Control Tips : अपने भोजन में यह शामिल कर आसानी से कर सकते हैं थायरायड को कंट्रोल

जमशेदपुर : यदि आप अपनी डाइट में जरूरी बदलाव करते हैं तो बहुत हद तक थायराइड को संतुलन बनाकर रख सकते हैं। थायराइड ग्लैंड में हार्मोनल संतुलन बिगड़ने के कारण यह समस्या होती है। डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि इन दिनों थायराइड एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। अनु सिन्हा कहती हैं कि इसके लिए काफी हद तक लाइफस्टाइल जिम्मेदार है। असंतुलित खान-पान, काम के अनियमित घंटे और तनाव आदि ऐसे कारण है जो किसी के लिए भी थायराइड की समस्या पैदा कर सकता है।

थायराइड को कंट्रोल करने क लिए नियमित व्यायाम और उपचार की जरूरत होती है, लेकिन आप अपने खान पान पर ध्यान देकर भी इसे संतुलन में कर सकते हैं। इस संबंध में जमशेदपुर की प्रसिद्ध डायटीशियन अनु सिन्हा बता रही हैं थायराइड को संतुलन करने में मददगार खान पान।

क्या है थायराइड

आपकी थायराइड ग्लैंड कई हार्मोंस बनाती है, जो आपके पूरे शरीर में कई अलग-अलग प्रणालियों में भूमिका निभाते हैं। जब थायराइड ग्लैंड इन महत्वपूर्ण हार्मोंस को बहुत ज्यादा या बहुत कम मात्रा में बनाने लगती है तो इसे थायराइड रोग कहा जाता है।

थायराइड के लक्षण

थायराइड हार्मोन शरीर के विकास, कोशिका मरम्मत और चयापचय को नियंत्रित करने में मदद करता है। नतीजन थायराइड से पीड़ति लोगों में थकान, बालों का झड़ना, वजन बढ़ना, ठंड लगना और लो महसुस होना जैसी परेशानियां होने लगती है।

यह खाना जो आपका थायराइड को कंट्रोल करने में करेगी मदद डेयरी उत्पाद, संतरे का रस, अंडे, सालमन जैसे फूड्स, कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होते हैं जो हड्डियों के नुकसान औरऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नॉलॉजी इंफार्मेशन के अनुसार विटामिन डी के निम्न स्तर वाले लोगों में थायराइड का विकार का जोखिम ज्यादा होता है। चिकन, टर्की, बींस और नट्स - यह प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। वजन कम होना हाइपरथायरायडिज्म का एक सामान्य लक्षण है, और यह खाद्य पदार्थ आपकी मांसपेशियों को बनाए रखने और संभावित रूप से वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। क्रुसिफेरस सब्जियां, जैसे केले, ब्रसेल्यस, मूली और फूलगोभी आदि फूड्स भी जरूरी है। क्योंकि यह थायराइड होर्मोन के उत्पादन को कम करने में मदद करता है।  ग्लूटेन फ्री अनाज और बीज - आपके लिए ग्लूटेन फ्री अनाज और बीज जैसे चावल, क्विनोआ, चिया बीज, सन बीज फायदेमंद साबित हो सकता है।

अगर थायराइड से ग्रसित हैं तो इन चीजों का हमेशा रखें ध्यान

हर दिन विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियां का सेवन करें, कुछ डेयरी या डेयरी विकल्प लें, आप चाहें तो बींस, दालें, मछली, अंडा, मांस और अन्य प्रोटीन भी खा सकते हैं। घी, तेल या स्प्रेड्स कम मात्रा में खाएं, खूब सारे तरल पदार्थ लें, दिन में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी पीएं। दिन में आधा घंटा ही सही मगर व्यायाम जरूर करें।

chat bot
आपका साथी