जमशेदपुर के ये पांच इलाकेे हैं डेंजर जोन, कोरोना मरीज के साथ मौत केे आंकड़े भी सर्वाधिक Jamshedpur News
शहर के ये पांच इलाके की भयावह स्थिति देख लीजिए। यहां तेज गति से मरीजों की संख्या तो बढ़ ही रही है साथ में मौत भी उतनी ही अधिक हुई है।
जमशेदपुर (अमित तिवारी) । अभी भी समय है। चेत जाइए। वरना परिस्थिति बदलने में देर नहीं लगेगी। फिर हम और आप चाह कर भी कुछ नहीं कर पाएंगे। यकीन नहीं होता तो शहर के ये पांच इलाके की भयावह स्थिति देख लीजिए। यहां तेज गति से मरीजों की संख्या तो बढ़ ही रही है साथ में मौत भी उतनी ही अधिक हुई है। जी हां, हम बात कर रहे कदमा क्षेत्र का। पूरे जिले में सबसे अधिक मरीज मिलने के साथ-साथ मौत भी यहीं हुई हैं। अब तक यहां लगभग 113 कोरोना मरीजों की पुष्टि और आठ की मौत हो चुकी है।
दूसरे स्थान पर मानगो है। यहां पर लगभग 98 मरीजों में सात की मौत हो गई। तीसरे स्थान पर सिदगोड़ा आता है। हालाकि, यहां मरीजों की संख्या थोड़ा कम जरूर है लेकिन, मौत पांच हुई है। सोनारी व साकची में चार-चार मौत हुई है। वहीं,पांचवे स्थान पर बारीडीह आता है। यहां भी तक लगभग 74 मरीजों में से तीन की मौत हो चुकी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के पूर्व अध्यक्ष सह फिजिशियन डॉ. आर एल अग्रवाल कहते हैं कि ये संख्या डरा जरूर रही है लेकिन, लोगों को सतर्क भी कर रही है। इससे बचने के लिए हमारे पास फिलहाल कोई दवा नहीं है। एक ही उपाय है दो गज की दूरी सहित अन्य सावधानी।
कोरोना से मौत का ओवर ऑल आंकड़ा
59 मौत टीएमएच व एमजीएम में कोरोना से हुई है।
49 पूर्वी सिंहभूम जिले के निवासी थे।
05 सरायकेला-खारसावां जिले में हुई है।
02 पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुई है।
02 धनबाद के रहने वाले थे।
01 महिला पटना से इलाज कराने आई थी।
35 पुरुष की गई जान।
25 महिला ने तोड़ दी दम।
किस क्षेत्र में सबसे अधिक मौत
जगह : मौत
कदमा : 08
मानगो : 07
सिदगोड़ा : 05
सोनारी : 04
साकची : 04
बारीडीह : 03
जुगसलाई : 02
गोलमुरी : 02
धतकीडीह : 02
बिरसानगर : 01
सीतारामडेरा : 01
बागबेड़ा : 01
बर्मामाइंस : 01
भुईयांडीह : 01
टेल्को : 01
बिष्टुपुर : 01
एग्रिको : 01
किस क्षेत्र में कितने कोरोना मरीज मिले
जगह : मरीज
कदमा : 113
मानगो : 98
बागबेड़ा : 96
सोनारी : 83
बागबेड़ा : 81
बारीडीह : 74
साकची : 72
बागबेड़ा : 49
बिष्टुपुर : 69
टेल्को : 68
एग्रिको : 53
गोलमुरी : 48
जुगसलाई : 29
सुंदरनगर : 53
कब कितने लोगों की हुई मौत
तिथि मौत
4 जुलाई 02
12 जुलाई 01
14 जुलाई 02
15 जुलाई 01
16 जुलाई 02
17 जुलाई 01
18 जुलाई 01
20 जुलाई 06
21 जुलाई 04
22 जुलाई 01
23 जुलाई 04
24 जुलाई 02
25 जुलाई 05
26 जुलाई 01
27 जुलाई 02
28 जुलाई 01
29 जुलाई 01
30 जुलाई 02
31 जुलाई 05
1 अगस्त 07
2 अगस्त 03
3 अगस्त 05