प्रखंड कर्मी समेत पांच मिले कोरोना पाजिटिव

मंगलवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से कुल 39 लोगों की जांच की गई। जिसमें पांच को कोरोना पाजिटिव पाया गया। संक्रमित पाए गए लोगों में एक प्रखंड कार्यालय का कर्मचारी एक रेलकर्मी मुटूरखाम गांव की दो बुजुर्ग महिलाएं तथा सालदोहा गांव का एक व्यक्ति शामिल है..

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:10 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:10 AM (IST)
प्रखंड कर्मी समेत पांच मिले कोरोना पाजिटिव
प्रखंड कर्मी समेत पांच मिले कोरोना पाजिटिव

संसू, चाकुलिया : मंगलवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से कुल 39 लोगों की जांच की गई। जिसमें पांच को कोरोना पाजिटिव पाया गया। संक्रमित पाए गए लोगों में एक प्रखंड कार्यालय का कर्मचारी, एक रेलकर्मी, मुटूरखाम गांव की दो बुजुर्ग महिलाएं तथा सालदोहा गांव का एक व्यक्ति शामिल है। इनमें से एक व्यक्ति को संस्थागत आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है जबकि अन्य होम आइसोलेशन में है। इसके अलावा 27 लोगों का नमूना लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। उधर, ग्रामीण क्षेत्र में चलाए गए टीकाकरण अभियान के दौरान कुल 110 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया। इनमें सिमदी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय किशोरीपुर केंद्र पर 50 तथा कुचियासोली पंचायत भवन केंद्र पर 60 लोगों को टीका लगा। शीघ्र चलेगा सैनिटाइजेशन अभियान : नगर पंचायत क्षेत्र में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जल्द ही पूरे इलाके में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह इंसिडेंट कमांडर देवलाल उरांव ने बताया कि रामनवमी के बाद 22 अप्रैल से सभी वार्डों को मशीन के जरिए सेनीटाइज किया जाएगा। खासकर जिन घरों में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, उन्हें सैनिटाइजेशन के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी। बिना मास्क घूम रहे युवकों को कराई उठक-बैठक : यह बात सर्वविदित है कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए मास्क व शारीरिक दूरी ही एकमात्र कारगर उपाय है। इसके बावजूद लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही लापरवाह लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्रखंड प्रशासन ने जांच अभियान चलाया। चाकुलिया को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाले बेंद मार्ग पर चलाए गए इस अभियान के दौरान कई लोगों को बिना मास्क के घूमते पाया गया। मौके पर उपस्थित बीडीओ सह इंसिडेंट कमांडर देवलाल उरांव व सीओ जयवंती देवगम ने बिना मास्क के घूम रहे कई युवकों को पकड़ा और सड़क पर ही उठक-बैठक कराई। कुछ युवकों के पास मास्क थे, परंतु उन्होंने मास्क अपनी जेब में रखा था। प्रशासनिक पदाधिकारियों ने संबंधित यूुवकों को कड़ी फटकार लगाई। मास्क पहनने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। जांच के दौरान कई वाहन चालकों को भी पकड़ा गया, जिन्होंने क्षमता से अधिक यात्रियों को वाहन में बैठाया था। वाहन की छत पर लोगों को बैठाए जाने पर बीडीओ व सीओ ने चालक को जमकर फटकार लगाया।

chat bot
आपका साथी