15 मिनट तक अपराधी सड़क पर पिस्तौल लेकर मचाते रहे कोहराम

सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर में शुक्रवार दोपहर अपराधियों ने 15 मिनट तक कोहराम मचाया। फायरिग करते रहे। सियाल को गोली मारने को दौड़ाते रहे। वह बिल्डर के घर मे जा घुसा तो चार की संख्या में अपराधी पिस्तौल लेकर इधर-उधर होते रहे। टारगेट कर सियाल को गोली मारी। गोली पीठ में जा लगी। इसके बाद अपराधी पैदल ही दौड़ते रहे। इसी बीच एक कार आई और सभी उसमें सवार होकर भाग निकले।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:00 AM (IST)
15 मिनट तक अपराधी सड़क पर पिस्तौल लेकर मचाते रहे कोहराम
15 मिनट तक अपराधी सड़क पर पिस्तौल लेकर मचाते रहे कोहराम

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर में शुक्रवार दोपहर अपराधियों ने 15 मिनट तक कोहराम मचाया। फायरिग करते रहे। सियाल को गोली मारने को दौड़ाते रहे। वह बिल्डर के घर मे जा घुसा तो चार की संख्या में अपराधी पिस्तौल लेकर इधर-उधर होते रहे। टारगेट कर सियाल को गोली मारी। गोली पीठ में जा लगी। इसके बाद अपराधी पैदल ही दौड़ते रहे। इसी बीच एक कार आई और सभी उसमें सवार होकर भाग निकले।

------

रविदास के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले

रविदास के खिलाफ हत्या, रंगदारी, फायरिग के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। उसे तड़ीपार भी किया गया था। वह एक राजनीतिक दल से कुछ माह पहले जुड़ गया। इसके बाद से उसकी गतिविधि इलाके में बढ़ती गई।

----

सोनारी में सियाल पर फायरिग की घटना के बाद रविदास के भाई पर चाकू से हमला, हेते गिरोह पर लगा आरोप

सोनारी में रविदास के गुर्गों ने विकास सिंह हेते गिरोह के सदस्य सियाल उर्फ सोनू को गोली मारकर जख्मी किए जाने के बाद शुक्रवार देर शाम रविदास के मौसेरे भाई धनंजय दास पर सोनारी थाना के कुछ दूरी पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने उसे इलाज को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया। उसे कमर में चाकू लगी है।

इधर, घटना के बाद धनंजय दास और उसके विरोधियों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी भी हुई। उसने बताया कागलनगर में फायरिग के बाद पुलिस ने रविदास की मां को पूछताछ के लिए थाना ले आई थी। वह उनसे मिलने जा रहा था। थाना के बाहर विकास सिंह हेते गिरोह से जुड़े वरुण घोष, राहुल महतो, आकाश गोप उर्फ डाकू और बबला समेत 15 लोगों ने उसे घेर लिया। भीड़ में किसी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वह गिर गया। उसके परिचित और विरोधियों के बीच पत्थरबाजी हो गई।

chat bot
आपका साथी