Jamshedpur Crime: बर्मामाइंस में भाजमो मंडल अध्यक्ष पर फायरिंग, खोखा भी उठा ले गए फायरिंग करने वाले

Jamshedpur Crime News भोला सिंह पर पहले से कई मामले दर्ज है। इधर नागेंद्र सिंह ने बताया वे घर से बाहर थे। उनकी अनुपस्थिति में भोला सिंह अभय मिठ्ठू चौधरी और बलवंत सिंह घर पर आए। घर पर 45 मिनट तक बैठे रहे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:48 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:48 AM (IST)
Jamshedpur Crime: बर्मामाइंस में भाजमो मंडल अध्यक्ष पर फायरिंग, खोखा भी उठा ले गए फायरिंग करने वाले
टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर नागेंद्र सिंह पर उनके आवास के सामने दो राउंड फायरिंग की गई

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। बर्मामाइंस (भारतीय जनतंत्र मोर्चा) भाजमो के मंडल अध्यक्ष सह टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर नागेंद्र सिंह पर उनके आवास के सामने दो राउंड फायरिंग की गई, लेकिन संयोग से गोली नहीं लगी। फायरिंग करने वाले जमीन पर गिरा खोखा भी उठाकर कार पर सवार होकर भाग निकले। घटना 15 अक्टूबर की शाम पांच की है। सूचना पर भाजमो कार्यकर्ता और पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के विधायक सरयू राय बर्मामाइंस थाना पहुंचे।

बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू को मामले की जानकारी दी। नागेंद्र सिंह की शिकायत पर बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती निवासी भोला सिंह, अभय, बलवंत सिंह और मिठ्ठू चौधरी के खिलाफ बर्मामाइंस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि भोला सिंह पर पहले से कई मामले दर्ज है। इधर, नागेंद्र सिंह ने बताया वे घर से बाहर थे। उनकी अनुपस्थिति में भोला सिंह, अभय, मिठ्ठू चौधरी और बलवंत सिंह घर पर आए। घर पर 45 मिनट तक बैठे रहे। पत्नी को भोला सिंह ने फोन कर उन्हें फोन कर बुलाने का दबाव दिया। पांच बजे वे शैलेंद्र राय के साथ अपने घर पर पहुंचे। वैसे ही भोला सिंह ने उन पर फायरिंग कर दी। संयोगवश गोली नहीं लगी। दूसरी फायरिंग की गई जो मिस हो गई। धक्का-मुक्की भी की। जमीन पर गिरा खोखा भी फायरिंग करने वालों ने उठा लिया। धमकी देते हुए कार पर सवार होकर भाग निकले।

रामबाबू तिवारी पर ये आरोप

आगे नागेंद्र सिंह ने बताया कि भोला सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि रामबाबू तिवारी के रास्ते में नहीं आए। दुश्मनी नहीं ले। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बर्मामाइंस थाना की पुलिस ने भाजमो के तीन कार्यकर्ता को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाम शीलापट पर कालिख पोतने और क्षतिग्रस्त किए जाने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था।

chat bot
आपका साथी