Jamshedpur Crime Dairy : जमशेदपुर के बिरसानगर में नाले में नवजात को फेंकने के मामले में हत्या की प्राथमिकी

बिरसानगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के जोन संख्या आठ रविदास कालोनी की एक नाले से 21 अक्टूबर को नवजात का शव बरामद किया था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ थाना के सब इंस्पेक्टर बीरबल उरांव की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:12 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:12 PM (IST)
Jamshedpur Crime Dairy :  जमशेदपुर के बिरसानगर में नाले में नवजात को फेंकने के मामले में हत्या की प्राथमिकी
यहां पढें झारखंड के जमशेदपुर में अपराध की छोटी-बडी खबरें।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : पूर्वी सिंहभूम जिले के बिरसानगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के जोन संख्या आठ रविदास कालोनी की एक नाले से 21 अक्टूबर को नवजात का शव बरामद किया था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ थाना के सब इंस्पेक्टर बीरबल उरांव की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि नवजात को नाले में फेंक दिया गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पुलिस ने बाद में दफना दिया।

जमशेदपुर के कमलपुर में जान मारने की नीयत से हमला, तीन गिरफ्तार

शहर से सटे कमलपुर थाना की पुलिस ने जान मारने की नीयत से हरवे-हथियार से लैंस होकर हमला कर घायल करने के आरोपित रोहित सिंह, घुतु सिंह और गिड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपित कमलपुर के कुमीर ग्राम के निवासी है। आरोपितों के खिलाफ कमलपुर थाना में जयतारा सबर की शिकायत पर जानलेवा हमला किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

जमशेदपुर के सीतारामडेरा के भालूबासा में वाहन में आगजनी मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी

पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थान क्षेत्र भालूबासा रोड नंबर तीन नूरजहां कालोनी मे खड़ी वाहन में तीन अक्टूबर को आग लग गई थी जिससे वाहन पूरी तरह जल गई थी। इस मामले में मो.अमीर रिजवान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ वाहन को क्षति पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जमशेदपुर के परसुडीह में मारपीट कर किया घायल

परसुडीह थाना में मकदमपुर निवासी महिला देवांशी देवी ने राम भरत यादव, शुभांती देवी और मुलायम कुमार यादव के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपित मकदमपुर ग्वाला पट्टी बस्ती के निवासी है। पुलिस के अनुसार मामला पड़ोसियों के बीच आपसी विवाद का है।

chat bot
आपका साथी