Lockdown Violation in Jamshedpur : बिष्टुपुर में सात नामजद समेत 24 के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की प्राथमिकी

Lockdown Violation in Jamshedpur कोरोना गाइडलाइंस से संबंधित सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वाले 24 लोगों के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में दंडाधिकारी सविता टोपनो की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है इनमें अधिकांश बिष्टुपुर के धतकीडीह क्षेत्र के हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:30 PM (IST)
Lockdown Violation in Jamshedpur : बिष्टुपुर में सात नामजद समेत 24 के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की प्राथमिकी
कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। कोरोना गाइडलाइंस से संबंधित सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वाले 24 लोगों के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में दंडाधिकारी सविता टोपनो की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है इनमें अधिकांश बिष्टुपुर के धतकीडीह क्षेत्र के हैं।

आरोपितों में तन्नू, नौसीर, इकबाल, गामा, जाहिद, मो. शाहिद, मो. अब्दुल्ला को नामजद किया गया है। बाकी 17 लोगों के खिलाफ वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपित किया गया है। गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को बिष्टुपुर इलाके में बाइक सवारों ने ईद ए मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाला था।

chat bot
आपका साथी