Jharkhand के मंत्री के पूर्व चालक के खिलाफ कदमा थाना में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की प्राथमिकी

Jamshedpur Crime News शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण मामले में प्रदुत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के खिलाफ कदमा थाना में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपित प्रदेश के एक मंत्री का पूर्व चालक है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:57 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:57 AM (IST)
Jharkhand के मंत्री के पूर्व चालक के खिलाफ कदमा थाना में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की प्राथमिकी
महिला ने आरोपित को शादी करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया।

जमशेदपुर, जासं। शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण मामले में प्रदुत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के खिलाफ कदमा थाना में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपित प्रदेश के एक मंत्री का पूर्व चालक है। न्यायालय में उसके खिलाफ यौन शोषण, गर्भपात कराने, धमकी देने, ब्लैक मेलिंग किए जाने, सात लाख रुपये ऐंठ लेने संबंधित शिकायतवाद दर्ज होने और कदमा थाना की पुलिस को मामले में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के आदेश के बाद उसे मंत्री के चालक पद से हटा दिया गया था।

आरोपित के खिलाफ हरिजन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के कारण मामले की जांच मुख्यालय दो के डीएसपी कमल किशोर करेंगे। आरोपित का मानगो परमेश्वर कालोनी और कदमा भाटिया बस्ती हरिओम अपार्टमेंट में घर है। मूलरूप से बिहार के जमुई कटौना का निवासी है। मामला 2012 से अब तक का है। महिला की शादी पहले हुइ थी। दो बेटी है। वैवाहिक जीवन में विवाद होने के कारण वह पति से अलग रहने लगी। इसी दौरान प्रदुत सिंह से उसकी पहचान हुई। दोनाें एक-दूसरे से मिलने-जुलने लगे। नजदीकियां बढ़ती चली गई। महिला से आरोपित ने कहा कि अगर पति से तलाक लेगी ताे वह उससे शादी कर लेगा। वह उसके झांसे में आ गई। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 2012 से यह वह यौन शोषण करते रहा। रांची समेत कई स्थानों पर घूमाने ले गया। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। महिला और उसके भाई से सात लाख रुपये भी ले लिया। इस बीच महिला का पति से तलाक हो गया। महिला ने आरोपित को शादी करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया।

chat bot
आपका साथी