जमशेदपुर के पिपला में हंगामा करनेवाले 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, चार की चेकडैम में मौत का मामला

करंट से चार लोगों की मौत के बाद रोड जाम करने के मामले में कार्रवाइ की गइ है। लॉकडाउन का उल्लंघन कर सड़क जाम करने वाले 21 के खिलाफ नामजद और 50 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाइ करेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:37 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:20 PM (IST)
जमशेदपुर के पिपला में हंगामा करनेवाले 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, चार की चेकडैम में मौत का मामला
पढिए झारखंड के जमशेदपुर के अपराध की छोटी-बडी खबरें।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला के बगलडुबा डैम में रविवार को बिजली का हाइटेंशन तार गिरने से डैम में नहा रहे रोहित महतो, कमल महताे, विमल महतो और कुलबेला महतो की मौत हो गई थी। घटना के विरोध में लोगों ने किया था।

मुआवजा देने और विद्युत विभाग के अधिकारियाें पर कार्रवाई की मांग को लेकर तीन घंटे तक नाजायज मजमा लगाकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर सड़क जाम करने वाले 21 के खिलाफ नामजद और 50 ग्रामीणों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, लॉकडाउन और शारीरिक दूरी का उल्लंघन किए जाने की प्राथमिकी एमजीएम थाना में पुलिस अधिकारी पारस सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है। मामले में मंटू महतो, घनश्याम महतो, सुबोध महतो, लाल महतो, मनोज महतो, रंजीत महतो, संजीत महतो, कालू महतो, बाया महतो के पुत्र, हरेलाल महतो के पुत्र, अजीत महतो, मनोज महतो, गुरुचरण महतो, राजेश हांसदा, मंटू महतो बाबूलाल महतो, भोला महतो, भूषण महतो, पिस्तौल, सुनील महतो और भोला को आरोपित किया गया है।

गोलमुरी से नाबालिग का अपहरण

गोलमुरी नेहरू कालोनी की महिला ने उसकी नाबालिग पुत्री का शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी गोलमुरी थाना में दर्ज कराई है। मामले में प्रिंस उर्फ दुर्गा प्रमाणिक पर पुत्री का अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाया है। आरोपित गोलमुरी रामकृष्ण कालोनी का निवासी है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

सोनारी में फायरिंग में फरार आरोपित गिरफ्तार

सोनारी थाना की पुलिस ने फायरिग मामले में फरार आरोपित धनंजय दास को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विगत 26 फरवरी को सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपित जेल में बंद रविदास का साथी है। रविदास ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू सिंह सियाल और रोशन पर फायरिंग की थी। घटना में सोनू सिंह सियाल गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में रविदास समेत अन्य जेल में बंद है। धनंजय दास फरार था।

पटमदा में प्रतिबंधित मांस बरामद, दो फरार

पटमदा थाना की पुलिस ने 100 किलो प्रतिबंधित मांस बामिनी ग्राम निवासी बुधू मुर्मू की घर से बरामद किया है। पुलिस की छापामारी में आरोपित अपने एक साथी के साथ भाग निकला। पटमदा थाना प्रभारी अशोक राम की शिकायत पर बुधु मुर्मू और एक अज्ञात के खिलाफ गोवंशीय पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पटमदा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी