जमशेदपुर और सरायकेला में ड्रग्स के खिलाफ चलेगा 15 दिनों का विशेष अभियान, वाट्सएप नंबर 7091091825 पर दे ड्रग्स से संबंधित दे सूचना

जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस संयुक्त रूप से ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी। अभियान लगातार 15 दिनों तक चलेगा। इसके लिए दोनों जिले की संयुक्त टास्क फोर्स बनाई गई है जिसमें 20 पुलिस अधिकरियों को शामिल किया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:36 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:36 PM (IST)
जमशेदपुर और सरायकेला में ड्रग्स के खिलाफ चलेगा 15 दिनों का विशेष अभियान, वाट्सएप नंबर 7091091825 पर दे ड्रग्स से संबंधित दे सूचना
जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय में बैठक करते कोल्हान के डीआइजी राजीव रंजन सिंह

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस संयुक्त रूप से ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी। अभियान लगातार 15 दिनों तक चलेगा। इसके लिए दोनों जिले की संयुक्त टास्क फोर्स बनाई गई है जिसमें 20 पुलिस अधिकरियों को शामिल किया गया है। यह जानकारी कोल्हान डीआइजी राजीव रंजन सिंह ने जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कहीं। इस मौके पर जमशेदपुर के नगर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट, अपर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

      डीआइजी ने आम लोगों से नशा के खिलाफ विशेष अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा लोग जिला पुलिस के वाट़्सएप नंबर 7909109185 पर नशा की खरीद-बिक्री करने वालों की सूचना दे। पुलिस कार्रवाई करेगी। लोग चाहे तो धंधा करने वालों की तस्वीर और अड्डा स्थल का वीडियो भी शेयर कर सकते है। हर दिन चलाए जाने वाले अभियान का जमशेदपुर नगर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट नेतृत्व करेंगे। संबंधित कार्रवाई से हर दिन मीडिया को अवगत कराया जाएगा। विशेष अभियान का परिणाम जल्द ही नजर आएगा। डीआइजी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दे। गतिविधियों पर निगाह रखें। हर लोगों का सहयोग होगा तभी नशा का धंधा बंद होगा। नशा की खरीद-बिक्री के चैनल को तोड़ने का काम पुलिस करेगी। गौरतलब है जमशेदपुर के सीतारामडेरा, परसुडीह, मानगो, आजादनगर, उलीडीह, सिदगोड़ा, जुगसलाई और बर्मामाइंस में ड्रग्स का धंधा चल रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद धंधा बंद नहीं हो रहे है। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर और कपाली इलाके में भी नशे का धंधा संगठित रूप से चल रहा है। आदित्यपुर से ही नशे की पुड़िया की सप्लाई जमशेदपुर में हो रही है।

chat bot
आपका साथी