Jamshedpur Crime Dairy: गोलमुरी में चार बच्चे के पिता ने आर्थिक तंगी के कारण कर ली खुदकुशी, पढे जमशेदपुर के अपराध की खबर

Jamshedpur Crime Dairy गोलमुरी थाना क्षेत्र टूइलाडूंगरी श्वेता निवास में रहने वाले मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार रात फांसी लगा खुदकुशी कर ली। वह पलंबर का काम करता था। स्वजनों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण तनाव में था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:24 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 05:24 PM (IST)
Jamshedpur Crime Dairy: गोलमुरी में चार बच्चे के पिता ने आर्थिक तंगी के कारण कर ली खुदकुशी, पढे जमशेदपुर के अपराध की खबर
पढे जमशेदपुर में अपराध की छोटी-बडी खबरें।

जमशेदपुर,जासं। गोलमुरी थाना क्षेत्र टूइलाडूंगरी श्वेता निवास में रहने वाले मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार रात फांसी लगा खुदकुशी कर ली। वह पलंबर का काम करता था। स्वजनों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण तनाव में था। लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिल रहा था जिसको लेकर परेशान था। उसके चार बच्चे हैं। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बिरसानगर में विद्युत तार टूटकर सवारी वाहन पर गिरा, लगी आग

बिरसानगर थाना क्षेत्र वन बी झंडा चौक के पास विद्युत तार टूटकर सवारी वाहन पर गिर गया जिससे वाहन का पिछला हिस्सा जल गया। संयोग था। घटना के समय वाहन पर कोई सवार नहीं था। अगर कोई होता तो बड़ा हादसा होता। तार से पूरे वाहन में करंट प्रवाहित हो रही थी। किसी तरह लोगों ने तार को हटाया। इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई। घटना मंगलवार मध्यरात की है।

सुंदरनगर में धारदार हथियार से हमला कर किया घायल

सुंदरनगर के नांदूप निवासी गरदी कुंकल पर राजेश मुंडा ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे राजेश मुंडा घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गर दी कुंकल ने इसकी शिकायत खिलाफ सुंदरनगर थाना में दर्ज कराते हुए कहा राजेश मुंडा ने रास्ते में उसे घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की इसके बाद हथियायर से हमला क दिया। पुलिस के मुताबिक आपसी विवाद का है। घटना के बाद से आरोपित फरार है।

chat bot
आपका साथी