पिता की हैवानियत से टूट गई बेटी तो उठाया कुछ ऐसा कदम, जानिए

वह अपनी नाबालिग बेटी संग महीनो हैवानियत का खेल खेलता रहा। जब बेटी टूट गई तो लोकलाज का भय त्यागकर खुद को नरक से निकालने का फैसला लिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 06:00 PM (IST)
पिता की हैवानियत से टूट गई बेटी तो उठाया कुछ ऐसा कदम, जानिए
पिता की हैवानियत से टूट गई बेटी तो उठाया कुछ ऐसा कदम, जानिए

जमशेदपुर, जेएनएन। वह अपनी नाबालिग बेटी संग महीनो हैवानियत का खेल खेलता रहा। जब बेटी टूट गई तो लोकलाज का भय त्यागकर खुद को नरक से निकालने का फैसला लिया। ि‍फलहाल शैतान बाप पुलिस की पकड़ में है। उसकी गिरफ्तारी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर से हुई। बेटी के मुंह खोलने के बाद वह यही छिपकर रह रहा था ताकि पुलिस पकड़ नहीं सके। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने उसे जमशेदपुर के कदमा थाना की पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया।

रिश्ते को शर्मशार करनेवाली घटना पश्चिम बंगाल के कोलकात के बेलूर थाना इलाके की है। वहां एक बाप अपनी 16 बरस की बेटी की अस्मत लूटता रहा। बेटी चुपचाप सहती रही। यह सिलसिला बन गया और महीनों गुजरने लगा तो बेटी टूट गई और उसने खुद को नरक से निकालने का फैसला लिया। उसने पुलिस से फरियाद की। शिकायत पर बेलूर थाना में मामला दर्ज किया गया। इसकी भनक जैसे ही दुष्कर्मी बाप को लगी वह शहर छोड़कर भाग निकला।

जमशेदपुर के कदमा में रह रहा था

कोलकाता से भागकर दुष्कर्मी जमशेदपुर के कदमा थाना इलाके में रह रहा था। उधर, बेलूर पुलिस ने कार्रवाई शुरू और मामले को हावड़ा महिला थाना के सुपुर्द किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता नाबालिग से पूछताछ कर मामले की पड़ताल शुरू की। पीड़िता ने दुष्कर्मी पिता पर पिछले कई महीनों से लगातार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने की बात पुलिस को बताई। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए बंगाल पुलिस आरोपित पिता को गिरफ्तार करने के जुगत में लग गई।

रामजनम नगर से पकड़ा गया

पुलिस को अनुसंधान के क्रम में यह पता चला कि आरोपित पिता जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर इलाके में है। सटीक जानकारी मिलने पर पश्चिम बंगाल पुलिस की एक टीम ने कदमा पुलिस के सहयोग से रामजनम नगर इलाके के मोहन पथ के एक घर से दुष्कर्म के आरोपित पिता को धर दबोचा। स्थानीय थाना में कागजी कार्रवाई पूरी कर बंगाल पुलिस उसे अपने साथ लेकर कोलकाता रवाना हो गई।

chat bot
आपका साथी