मजदूर होंगे बेरोजगार तो होगा जोरदार आंदोलन : झाकएमयू

सुरदा क्रॉ¨सग में गुरुवार को झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की बैठक अध्यक्ष ध

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jan 2018 03:00 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jan 2018 03:00 AM (IST)
मजदूर होंगे बेरोजगार तो होगा जोरदार आंदोलन : झाकएमयू
मजदूर होंगे बेरोजगार तो होगा जोरदार आंदोलन : झाकएमयू

मुसाबनी : सुरदा क्रॉ¨सग में गुरुवार को झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की बैठक अध्यक्ष धनंजय मार्डी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सुरदा माइंस और मुसाबनी क्रासर प्लांट में काम कर रहे मजदूरों की रोजगार की अनिश्चितता को लेकर यूनियन सदस्यों ने विचार विमर्श किया। यूनियन सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि सुरदा माइंस और क्रासर प्लांट में काम बंद होता है तो मजदूर यूनियन के नेतृत्व में आंदोलन करेंगे। एचसीएल और श्रीराम इपीसी कंपनी मजदूरों को सही बात नहीं बता रहा है। जिससे मजदूर असमंजस की स्थिति में हैं कि मार्च तक उन्हें रोजगार की गारंटी है या नहीं। इस दौरान बैठक में सुभाष मुर्मू, सोबरा हेंब्रम, किसुन सोरेन, पोरमा बानरा, सुना राम सोरेन, कार्तिक बेलदार, सुनील हेंब्रम, कुनु हांसदा, सोमाय हांसदा, लक्ष्मण हेंब्रम, सुनील मुर्मू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी