Kisan Andolan : ओडिशा से निकली किसान समर्थन रैली का घाटशिला में स्वागत Jamshedpur News
Farmer Support Rally. संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान नेता अक्षय कुमार के नेतृत्व में नवनिर्माण किसान संगठन की किसान दिल्ली चलो यात्रा 15 जनवरी को ओडिशा से निकली।झारखंड मुक्ति मोर्चा व भीम सेना ने रैली में शामिल लोगों का घाटशिला में स्वागत किया।
घाटशिला जासं। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान नेता अक्षय कुमार के नेतृत्व में नवनिर्माण किसान संगठन की किसान दिल्ली चलो यात्रा 15 जनवरी को ओडिशा से निकली। यह समर्थन रैली सात दिनों में ओडिशा से पश्चिम बंगाल, झारखंड , बिहार , उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हुए किसानों के पास 21 जनवरी को पहुंचेगी। तीन बसों में रैली के शक्ल में किसान समर्थक दिल्ली जा रहे हैं। इस रैली का घाटशिला के फूलडूंगरी में स्वागत किया गया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा व भीम सेना के द्वारा रैली में शामिल लोगों का स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। किसान नेता अक्षय कुमार , नवनिर्माण किसान संगठन के राज्य प्रभारी गौरव क्रांतिगुरु, किसान यात्रा के संयोजक हिमांशु तिवारी व अन्य स्थानीय नेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया। किसान रैली में सम्मिलित किसानों का भव्य स्वागत किया गया। किसान नेता संयोजक अक्षय कुमार ने कहा कि यह रैली सात दिनों में 21 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी। किसानों की मांगों के समर्थन में रैली निकाली गई है।
इन्होंने किया स्वागत
घाटशिला में स्वागत करने वालों में झामुमो जिला संगठन सचिव जगदीश भगत, नगर अध्यक्ष विकास मजूममदार, सुखलाल हांसदा, काजल डॉन, शेख अखिरुदीन, मो जलील, शंकर बेहरा, डोमन माझी शामिल थे।