एक खेती पर निर्भर नहीं रहें किसान : निदेशक

संवाद सूत्र, गालूडीह : क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र दारीसाई में खरीफ फसल के अनुसंधान को लेकर पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Apr 2018 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 18 Apr 2018 07:45 PM (IST)
एक खेती पर निर्भर नहीं रहें किसान : निदेशक
एक खेती पर निर्भर नहीं रहें किसान : निदेशक

संवाद सूत्र, गालूडीह : क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र दारीसाई में खरीफ फसल के अनुसंधान को लेकर परामर्शदात्री की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में 2018-19 के लिए योजना तैयार करने को लेकर चर्चा की गई। इसमें क्षेत्रीय अनुसंधान के निदेशक डा. डीएन ¨सह, चेयरमैन एमएस यादव, डा. जेडए हैदर सहित अन्य ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अनुसंधान के वैज्ञानिकों ने पिछले वर्ष किए गए खरीफ फसल जैसे अरहर, धान, बीएस 133 समेत स्वभागी धान पर जानकारी दी गई।

किसानों व वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. डीएन सिंह ने कहा कि किसान एक खेती पर निर्भर नहीं रहें। सालों भर कई तरह की खेती कर आर्थिक रूप से मजबूत बनें। कहा कि किसान को स्वावलंबी बनाना ही अनुसंधान केंद्र का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए तकनीकी उत्पादन पर विशेष जोर देने की जरूरत है। आने वाले वित्तीय वर्ष में सरकार ने किसानों के हित के लिए कई योजनाएं चलाए जा रहे हैं। वैज्ञानिक गांव मे जाकर किसानों को अनुसंधान केंद्र में लाएं एवं उपलब्धि बताएं। कम खर्च एवं कम समय में अधिक मुनाफा कमाएं इस पर ध्यान देने की जरूरत है। पिछले साल किया गया अनुसंधान सफल रहा। किसान के लिए लाभदायक हो तब जाकर वैज्ञानिकों के प्रयास सार्थक होंगे। कार्यक्रम में कई वैज्ञानिकों ने अपना अनुभव साझा किया। मौके पर डा. वद्दू, डा. डीके शाही, डी. रजक, एनपी यादव, डा. एसएस कुमार, डा. प्रमोद कुमार, डा. आरती बीणा एक्का समेत कई वैज्ञानिक शामिल थे।

chat bot
आपका साथी