को-ऑपरेटिव सोसाइटी के तीन कर्मचारियों को दी गई विदाई

इन्होंने जो काम किया वह दूसरे कर्मियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:42 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:42 PM (IST)
को-ऑपरेटिव सोसाइटी के तीन कर्मचारियों को दी गई विदाई
को-ऑपरेटिव सोसाइटी के तीन कर्मचारियों को दी गई विदाई

जासं, जमशेदपुर : द आयरन स्लैग पिकर्स लेबर्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी के साकची स्थित कार्यालय में शनिवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में विदाई समारोह हुआ। इस मौके पर सेवानिवृत्त हुए तीन कर्मचारी, प्रमोद कुमार झा, अनिल कुमार पांडेय व मशकुर खान को फूल माला पहनाकर विदाई दी गई।

अशोक तिवारी ने कहा कि 40 वर्षो के अपने कार्यकाल में सभी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्होंने जो काम किया वह दूसरे कर्मियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई।

chat bot
आपका साथी