Khudi ram Bose: शहीद खुदीराम बोस चौक पर लगा मेला, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दे रहे श्रद्धांजलि

Khudiram Bose Death Anniversary श्रद्धांजलि के बाद महासचिव संदीप सिन्हा चौधरी स्मारक स्थल पर गंदगी देख बिफर पड़े। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय को फोन कर विरोध जताया और तुरंत स्मारक स्थल को साफ किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 01:59 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 01:59 PM (IST)
Khudi ram Bose: शहीद खुदीराम बोस चौक पर लगा मेला, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दे रहे श्रद्धांजलि
शहीद खुदीराम बोस चौक पर शुक्रवार को सुबह से ही मेला जैसा नजारा दिखा।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के जमशेदपुर में मानगो स्थित शहीद खुदीराम बोस चौक पर शुक्रवार को सुबह से ही मेला जैसा नजारा दिखा। यहां शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जा रही है। बंगभाषी समन्वय समिति व अमल संघ, सिदगोड़ा के संयुक्त तत्यवधान में 'अग्निबालक शहीद खुदीराम बोस' की 132वीं जयंती पर मानगो गोलचक्कर स्थित प्रतिमा पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

स्मारक स्थल पर गंदगी देख बिफरे संदीप

श्रद्धांजलि के बाद महासचिव संदीप सिन्हा चौधरी स्मारक स्थल पर गंदगी देख बिफर पड़े। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय को फोन कर विरोध जताया और तुरंत स्मारक स्थल को साफ किया गया। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। महान क्रांतिकारी शहीदों पर सभी लोग भाषण देते हैं, परंतु उनकी विचारधारा को कोई भी अपनाने को तैयार नहीं है। यह हम सभी के लिए चिंता की बात है। आज तीन वर्ष बाद भी चांडिल चौक स्थित शहीद खुदिराम बोस की प्रतिमा को उखाड़ फेंकने के जिम्मेदार पदाधिकारी तथा असामाजिक तत्वों पर कोई कार्यवाही न होना यह साबित करता है कि सभी सरकारें कितने गैर जिम्मेदार एवं असंवेदनशील हैं।  कार्यकारी अध्यक्ष बिश्वजीत मंडल ने कहा कि खुदीराम बोस के शहादत के 114 वर्ष बीत जाने के बाद भी ना किसी सरकार ने कभी इनके नाम से कोइ योजना बनाई है, ना ही इनके परिवार के किसी व्यक्ति को उचित मान-सम्मान दिया गया। झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति एवं अमल संघ की तरफ से हम य्मांग करते हैं कि, जल्द से जल्द इनके नाम को उचित सम्मान दिया जाए।

इनकी रही उपस्थिति

इस कार्यक्रम में नेपाल दास, मनोरंजन सरकार, बाबूलाल चक्रबर्ती, प्रणव मजूमदार, मृण्मय घोष, तरुण बोस, उदयन बोस, मोनी बागची, रीना घटक, पूरबी घोष, पूरबी दत्ता, विप्लव मल्लिक आदि भी उपस्थित थे।

भाजपा नेता विकास सिंह ने किया नमन

महानायक अमर शहीद खुदीराम बोस जी की जयंती पर भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो चौक स्थित अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा में माल्यार्पण कर महान आत्मा को नमन किया। इस दौरान विकास सिंह ने राज्य सरकार से मांग की कि अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती व पुण्यतिथि के दिन मानगो गोलचक्कर में विद्युत सज्जा की जाए। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाए। माल्यार्पण के पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने अमर शहीद खुदीराम बोस को याद करते हुए गगनभेदी नारे लगाए। विकास सिंह ने कहा जब लोगों की जवानी चढ़ती है, तब यह भारत का वीर सपूत मात्र 18 वर्ष 8 महीने में फांसी के फंदे पर चढ़ गया था । ऐसे वीर बलिदानी की शहादत हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है। माल्यार्पण कार्यक्रम में राम सिंह कुशवाहा, प्यारेलाल साह, मनोज ओझा, सोनू सिंह, बिट्टू सिंह, दुर्गा दत्ता, संजीव पांडा, विभाष बनर्जी, अतनु हजारे सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी