Covid Test on Border : पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा से जमशेदपुर में प्रवेश किया तो करानी होगी कोरोना जांच, ये की गइ है व्यवस्था

Civid Test on Border. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने एक मार्च से पश्चिम बंगाल ओडिशा समेत अन्य राज्यों-जिलों से आने वालों की कोरोना जांच के लिए चेकपोस्ट बनाए दिए हैं। यहां तीनों पाली (शिफ्ट) में दंडाधिकारी चिकित्साकर्मी व पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:00 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:00 PM (IST)
Covid Test on Border : पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा से जमशेदपुर में प्रवेश किया तो करानी होगी कोरोना जांच, ये की गइ है व्यवस्था
चेकपोस्ट पर पूर्वी सिंहभूम जिले में आने वाले व्यक्तियों का डाटा संग्रह भी किया जाएगा।

जमशेदपुर, जासं। एक तरफ कोविड-19 (कोरोना) टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हुआ, तो इसके साथ ही जांच अभियान भी शुरू कर दिया गया। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने एक मार्च से पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत अन्य राज्यों-जिलों से आने वालों की कोरोना जांच के लिए चेकपोस्ट बनाए दिए हैं। यहां तीनों पाली (शिफ्ट) में दंडाधिकारी, चिकित्साकर्मी व पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सूरज कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के दोबारा संभावित प्रसार को देखते हुए अगले आदेश तक काेरोना से संबंधित पूर्व में दिए गए सुरक्षा मानकों का पालन कराना है। चेकपोस्ट पर पूर्वी सिंहभूम जिले में आने वाले व्यक्तियों का डाटा संग्रह भी किया जाएगा। सभी चेकपोस्ट पर किए जा रहे कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी को दी गई है, जबकि दंडाधिकारी व पुलिस बल की निगरानी अनुमंडल अधिकारी, धालभूम व घाटशिला के अलावा संबंधित पुलिस उपाधीक्षक करेंगे। इन सीमाओं पर बने चेकपोस्ट पोटका : हल्दीपोखर तिरिंग व हाता चेकपोस्ट पटमदा : कटिन चौक (बांकुड़ा रोड) घाटशिला : केसरपुर चेकपोस्ट (बागुड़िया), गुड़ाबांदा पिकेट, चाकुलिया में बेंद चेकपोस्ट व बहरागोड़ा में जगन्नाथपुर चेकपोस्ट

chat bot
आपका साथी