हथियार पकडे़ जा रहे, सौदागर नहीं

हाल के दिनों में पुलिस टीम ने कई ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Jul 2018 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 01 Jul 2018 11:30 PM (IST)
हथियार पकडे़ जा रहे, सौदागर नहीं
हथियार पकडे़ जा रहे, सौदागर नहीं

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : हाल के दिनों में पुलिस टीम ने कई ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया जिनकी संलिप्तता कई आपराधिक वारदातों में थी। इनके पास से हथियार-कारतूस भी बरामद किए गए। ये हथियार अपराधी कहां से लाए? किसने दिए? अपराधियों तक कैसे पहुंचे आदि सवालों का खुलासा नहीं हो पाया। यही नहीं आ‌र्म्स सप्लायर कौन व कहां के रहने वाले हैं, इन तक पहुंचने की कोशिश पुलिस टीम ने नहीं की। गाहे-बगाहे अवैध हथियार के और कारतूस के साथ बदमाश पकड़े जाते हैं। हथियार बरामद होने पर पुलिस केवल आ‌र्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अपना कोरम पूरा कर देती है।

अपराध के जड़ तक पहुंचने की नहीं होती कोशिश

सब जानते हैं कि अपराध का जड़ अवैध हथियार ही हैं। अगर हथियार अपराधियों तक नहीं पहुंचेंगे तो शायद बड़ी वारदातें भी न हों या कम हो। इन पर रोक से अपराध में कमी आएगी। आपराधिक गैंग पनप नहीं पाएंगे। बीते एक वर्षो में शहर में शायद ही हथियार के सौदागर पकड़े गए हैं।

इनके पास से बरामद हुए हथियार

-सोनारी पुलिस ने अभय गिरी की हत्या में विकास सिंह हेते समेत उसके गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। हथियार बरामद किए गए। कहां से हथियार आए इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

-उलीडीह पुलिस ने विशाल सिंह के हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया। हथियार राहुल गुप्ता उर्फ शोले के मानगो आवास से 9 जून को बरामद किया गया।

-बिष्टुपुर पुलिस ने 22 जून को धतकीडीह से चार अपराधियों को दो पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।

कई आपराधिक गैंग भी पनपे

शहर में कई ऐसे आपराधिक गैंग भी उभरे, जिनके सदस्य पकड़े गए। हथियार भी बरामद हुए। शहर में अखिलेश सिंह गिरोह, परमजीत सिंह, अमरनाथ सिंह, गणेश सिंह, विकास सिंह हेते, सादाब हुसैन का गिरोह उभरे हैं।

chat bot
आपका साथी