झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की राज्य स्तरीय कमेटी का विस्तार, ब्रजमोहन बने उपाध्यक्ष और मंगल सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी

Jharkhand Progressive Teachers Association झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को सांगठनिक जिम्मेदारी दी गई I प्रदेश कार्यकारिणी समिति में सरायकेला जिले से दो शिक्षकों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिली है I

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 04:51 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 04:51 PM (IST)
झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की राज्य स्तरीय कमेटी का विस्तार, ब्रजमोहन बने उपाध्यक्ष और मंगल सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी
झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजमोहन यादव।

सरायकेला।  झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को सांगठनिक जिम्मेदारी दी गई I प्रदेश कार्यकारिणी समिति में सरायकेला जिले से दो शिक्षकों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिली है I इनमें ब्रजमोहन यादव को दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया और मंगल सिंह बेसरा भी फिर से प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए I प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू के हस्ताक्षर से जारी नई कार्यकारिणी समिति में सरायकेला जिले से दो शिक्षकों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिलने पर जिले भर के शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर की और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी I ब्रजमोहन यादव सरायकेला- खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड में तथा मंगल सिंह बेसरा कुचाई प्रखंड में पदस्थापित हैं I प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए ब्रजमोहन यादव ने बताया कि विशेषकर 2015-16 और 2019 में नियुक्त हुए शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उनका संगठन विगत कई वर्षों से सक्रिय रहा है I शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण, प्रोन्नति विसंगति और सेवा संपुष्टि जैसे मसलों को लेकर विभागीय मंत्री और अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर संगठन ने शिक्षकों की आवाज बुलंद की है, जिसका परिणाम है कि स्थानांतरण नियमावली में संशोधन को लेकर प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया जारी है I बता दें कि झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संगठन के नाम से गठित इस संघ में वर्ष 2015-16 और 19 में नियुक्त हुए शिक्षकों की काफी तादाद है I संघ का रजिस्ट्रेशन होने के उपरांत राज्य भर में उसका तेजी से विस्तार हुआ है I विस्तारीकरण की इस समूची प्रक्रिया में जिले के शिक्षकों का अहम योगदान रहा है I प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में मंगल सिंह बेसरा के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली, अंतर जिला स्थानांतरण जैसे मुद्दों को लेकर कई बार टि्वटर आंदोलन चलाया गया, जिसमें पूरे प्रदेश के हजारों शिक्षकों ने हिस्सा लेकर अपनी आवाज बुलंद की I नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में प्रभाशंकर तिवारी, सुदीप बनर्जी ,दीपक सिंहदेव, संतोष कुमार महतो, पूनम, शिखा, रीना सेठी, संगीता, पंचू मारड़ी, दल गोविंद नायक दुलाराम, कल्याण राय, कौशिक गांगुली, मुकेश सारंगी, तारा शंकर दास, घनश्याम महतो, अविनाश मिश्रा, पार्वती हेसा, पूनम सिंह, रंजीत प्रमाणित, सुशील कुमार, घासीराम, मलय माझी, मृत्युंजय कर, सुशांत प्रसाद, दयामई माझी, रितु सिंह, भागीरथी मुंडा, नयन मनी, परमानंद प्रधान आदि शिक्षक शामिल हैं I

chat bot
आपका साथी