राजस्व बढ़ाने को फ्लैटों में लगाए जा रहे जागरुकता शिविर, नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले सभी को देना होगा होल्डिंग टैक्स

राजस्व बढ़ाने के लिए मानगो नगर निगम अब फ्लैटों में शिविर लगाकर लोगों को जागरुक करने का काम कर रही है। बीते दिनों राजस्व बढ़ाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें होल्डिंग टैक्स जल टैक्स ट्रेड टैक्स आदि की वसूली किस तरह किया जाए।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 10:10 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 10:10 AM (IST)
राजस्व बढ़ाने को फ्लैटों में लगाए जा रहे जागरुकता शिविर, नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले सभी को देना होगा होल्डिंग टैक्स
नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले सभी को देना होगा होल्डिंग टैक्स

जमशेदपुर : राजस्व बढ़ाने के लिए मानगो नगर निगम अब फ्लैटों में शिविर लगाकर लोगों को जागरुक करने का काम कर रही है। बीते दिनों राजस्व बढ़ाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें होल्डिंग टैक्स, जल टैक्स, ट्रेड टैक्स आदि की वसूली किस तरह किया जाए। इस पर सहमति बनी थी कि अब टैक्सदाता के पास ही जाकर टैक्स की वसूली की जाए। दीपक सहाय ने बताया कि उन्होंने एक टीम का गठन कर दिया है जो मानगो नगर निगम के अंतर्गत जितने भी फ्लैट हैं वहां जाकर लोगों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में होल्डिंग टैक्स के फायदे व नुकसान के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद खुद ब खुद लोग होल्डिंग टैक्स देने लगेंगे। 

दीपक कुमार ने बताया कि  नगर प्रबंधक राहुल कुमार के नेतृत्व में कार्यालय मानगो नगर निगम द्वारा राजस्व संग्रहण के लिए अब तक आशियाना सनसिटी, आशियाना अनंतारा एवं सहारा सिटी, मानगो में कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित कैंप में लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए जागरूक किया गया। 

आयोजित कैंप में सोसायटी में रहने वाले लोगों के द्वारा होल्डिंग टैक्स का भुगतान भी किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे फ्लैट/डुप्लेक्स जिनका एसेसमेंट नहीं हुआ था वैसे फ्लैट/डुप्लेक्स का एसेसमेंट करते हुए होल्डिंग टैक्स का संग्रहण किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सोसायटी /अपार्टमेंट्स के लोगों के सुविधा के लिए इस तरह का कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से होल्डिंग टैक्स ससमय देने की अपीलकरते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को होल्डिंग टैक्स देना अनिवार्य है। मानगो नगर निगम क्षेत्र में अपार्टमेंट/सोसाइटी में लोगों के सुविधा देने के लिए शिविर का अायोजन लगातार चलता रहेगा। टीम में मनीष कुमा, संजय पासवान, राहुल हलदर एवं स्पैरो टेक के कर्मचारी आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी