Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

Events in Jamshedpur Today. जमशेदपुर में आज से नेशनल मुक्‍केबाजी चैंपयिनश‍िप की शुरुआत होगी वही घाटश‍िला में झामुमो की बदलाव यात्रा न‍िकलेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 08:38 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 08:38 AM (IST)
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

जमशेदपुर, जेएनएन।  Events in Jamshedpur Today on 16th October 2019 जमशेदपुर में आज से नेशनल मुक्‍केबाजी चैंपयिनश‍िप की शुरुआत होगी वही घाटश‍िला में झामुमो की बदलाव यात्रा न‍िकलेगी।

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैपियनशिप में भाग लेंगे देश भर के जूनियर जांबाज

एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (एएसआइएससी) जमशेदपुर जोन के तत्वावधान में बुधवार से सीआइएससीई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इसमें बिहार व झारखंड के स्कूली विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पूर्व भारत, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगना, तमिल नाडू, बंगाल की स्कूली टीमें भाग लेंगे। प्रतियोगिता में कुल 176 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

घाटश‍िला में झामुमो की बदलाव यात्रा आज

झारखंड मुक्ति मोर्चा की बदलाव यात्रा बुधवार को शुरू होगी। मऊभंडार अंबेडकर चौक से घाटशिला राजस्टेट तक बदलाव यात्रा निकाली जाएगी। इसमें घाटशिला विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों से झामुमो के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बदलाव यात्रा को सफल बनाने के लिए झामुमो नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहर के कई स्थानों पर झंडे लगाए गए हैं। गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों को बदलाव यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है।

घाटशिला में खाना बनाने का आज दि‍या जाएगा प्रशिक्षण

जिला शिक्षा अधीक्षक के आदेशानुसार मिड डे मिल योजना के सफल संचालन के लि‍ए विद्यालय में कार्यरत संयोजिका, रसोइया, सहायिका को बुधवार को प्रशिक्षण दि‍या जाएगा। प्रशिक्षण प्रखंड संसाधन केंद्र के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार इसके लिए संकूल स्तर से प्रखंड स्तर तक मास्टर ट्रेनर तैयार कि‍ए हैं। प्रशिक्षण के दौरान बीपीओ और सीआरपी भी मौजूद रहेंगे।

चाईबासा के चिरिया में आरपीआइ का सम्मेलन आज

चक्रधरपुर के चिरिया स्‍थि‍त गांधी मैदान में रिपब्लिक पार्टी आफ इंडिया का कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को आयोजि‍त है। आरपीआइ के जिला अध्यक्ष ललित कुमार तांती के अनुसार इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के मुख्य प्रभारी सह सहकारिता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सम्‍मेलन में गांव गांव से कार्यकर्ता बुलाए गए हैं। सम्‍मेलन में पार्टी चुनाव लड़ने की रणनीत‍ि तैयार की जाएगी।

जमशेदपुर में श‍ि‍क्षक आज काला बिल्ला लगाकर करेंगे कार्य 

उत्क्रमित वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे। 17 को संकल्प की प्रति का पुतला दहन भी होगा। शहर में कार्यक्रम

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप

स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स

समय : प्रात: 10 बजे एनेस्थिसिया दिवस पर सेमिनार

स्थान : फेजी ऑडिटोरियम, लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर

समय : प्रात: 11 बजे जागरण कमेटी की बैठक

स्थान : हिंदुस्तान क्लब, सोनारी

समय : दोपहर 3 बजे मजदूर एकता मंच की बैठक

स्थान : निर्मल भवन, बिष्टुपुर

समय : दोपहर 12 बजे श्रवण कुमार की साइकिल यात्रा

स्थान : उपायुक्त कार्यालय, साकची

समय : प्रात: 10 बजे झारखंड नेशनल फिल्म फेस्टिवल

स्थान : माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर

समय : प्रात: 10 बजे जमशेदपुर एफसी का अभ्यास सत्र

स्थान : फ्लैटलेट्स, कदमा, समय : प्रात: 8 बजे तीरंदाजी अभ्यास सत्र

स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स

समय : शाम 4 बजे फुटबॉल अभ्यास सत्र

स्थान : आर्मरी ग्राउंड, बिष्टुपुर, समय : शाम 4 बजे स्वीमिंग ट्रेनिंग सेशन

स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स

समय : शाम 4 बजे हॉकी अभ्यास सत्र

स्थान : नवल टाटा हॉकी अकादमी, तार कंपनी

समय : शाम 5 बजे नया फुट ब्रिज का उद्घाटन

स्थान : टाटानगर स्टेशन

समय : प्रात: 11 बजे

chat bot
आपका साथी