Jamshedpur Weather Update @ 31 May: कड़कती बिजली डराएगी तो बारिश भी जमकर होगी, Yellow ALERT

Jamshedpur Weather Update मौसम का मिजाज आज यानी सोमवार को भी बिगडा रहेगा। कड़कती बिजली डराएगी तो बारिश भी जमकर होगी। कोल्हान के तीनों जिलों यानी पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले में बारिश का अनुमान है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 01:27 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 02:11 PM (IST)
Jamshedpur Weather Update @ 31 May: कड़कती बिजली डराएगी तो बारिश भी जमकर होगी, Yellow ALERT
मौसम का मिजाज आज यानी सोमवार को भी बिगडा रहेगा।

जमशेदपुर, जासं। रविवार की मध्यरात्रि से भोर तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। लगातार बिजली गिरती-कड़कती रही, बादल गरजते रहे। इस बीच झारखंड के जमशेदपुर के गैरकंपनी इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक बादलों के गरजते रहने और मूसलाधार बारिश की वजह से अधिकतर शहरवासी जागते रहे।

इसकी वजह से कई इलाकों में जलजमाव भी हो गया। मौसम का मिजाज आज यानी सोमवार को भी बिगडा रहेगा। कड़कती बिजली डराएगी तो बारिश भी जमकर होगी। कोल्हान के तीनों जिलों यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले में बारिश का अनुमान है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलेगी। कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि सोमवार को कोल्हान के अलावा राज्य के कुछ जिलों में आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।

प्री मानसून की आहट

मौसम का बदला मिजाज प्री मानसून की आहट दे रहा है। मौसम विभाग की माने तो वज्रपात एवं तेज हवा होने के अनुमान को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ठनका की चपेट में आने से जानमाल का नुकसान हो सकता है। इसको देखते हुए बारिश के दौरान लोगों को सुरक्षित जगह का आश्रय ले लेना चाहिए। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में चक्रवाती क्षेत्र बनने का कारण झारखंड के कुछ इलाकों में नियमित अंतराल पर बारिश हो रही है। इसका ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों से लेकर मध्य प्रदेश के विदर्भ तक फैला हुआ है। इस कारण मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। हालांकि दो जून से मौसम बदलने  की संभावना है। केरल में मानसून छह जून को प्रवेश कर रहा है। ऐसे में झारखंड में 15 जून तक मानसून के प्रवेश करने की उम्मीद है। हालांकि इस बीच कोल्हान के कई इलाकों में नियमित अंतराल पर बारिश होती रहेगी।

chat bot
आपका साथी