दुश्मनी बाद मेंः सरयू राय के कोरोना पाजिटिव होने की खबर सुनकर द्रवित हुए रघुवर, भगवान से की ये कामना

Jharkhand Politics. सरयू कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद साझा की। जाहिर तौर पर जल्द बेहतरी की कामना के संदेश आने लगे। लेकिन इसमें एक संदेश बरबस ध्यान खींच गया। वह संदेश रहा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:10 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:37 PM (IST)
दुश्मनी बाद मेंः सरयू राय के कोरोना पाजिटिव होने की खबर सुनकर द्रवित हुए रघुवर, भगवान से की ये कामना
सरयू के कारण भुकभुकिया से पांव पैदल हो गए रघुवर ने सरयू की बेहतरी की इश्वर से कामना की।

जमशेदपुर, जासं। जिंदगी रही तो दुश्मनी फिर सही। झारखंड की राजनीति में रघुवर दास एवं सरयू राय की पहचान एक-दूसरे के जानी दुश्मन में रूप में ही है। रघुवर के मुख्यमंत्री रहते आलोचना एवं उसके बाद चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर बागी बनकर रघुवर को उन्हीं के चुनाव क्षेत्र में ललकार कर पराजित करना, सरयू को देश ही नहीं, दुनिया की मीडिया में सुर्खियां दे गया।

अब भी दोनों एक साथ दिखने एवं बातचीत से परहेज करते हैं। लेकिन सोमवार की खबर दोनों के समर्थकों की कौन कहे, विरोधियों को भी हलकान करनेवाली है। सरयू कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद साझा की। जाहिर तौर पर जल्द बेहतरी की कामना के संदेश आने लगे। लेकिन, इसमें एक संदेश बरबस ध्यान खींच गया। वह संदेश रहा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का। सरयू के कारण भुकभुकिया से पांव पैदल हो गए रघुवर ने सरयू की बेहतरी की इश्वर से कामना की। रघुवर ने ट्वीट किया- ईश्वर से आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

ईश्वर से आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। https://t.co/bj6L03OA6Q" rel="nofollow

— Raghubar Das (@dasraghubar) April 19, 2021
अर्जुन मुंडा ने भी की जल्द स्वस्थ होने की कामना

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सरयू राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्रवीट किया-

भगवान से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। https://t.co/dWTznOH4mp" rel="nofollow— Arjun Munda (@MundaArjun) April 19, 2021

सरयू के निजी सहायक भी कोरोना पाजिटिव

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय तो कोरोना संक्रमित हो ही गए हैं, उनके निजी सहायक रिक्की कुमार केशरी भी संक्रमित हो गए हैं। इस वजह से बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय बंद कर दिया गया है। यह जानकारी सरयू राय ने खुद ट्वीट करके सोमवार दिन में दी । उन्होंने कहा कि जिसे भी आवश्यकता हो, वह बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय से संपर्क करे। वैसे जनता टॉल फ्री नंबर 18001212395 और वाट्सएप नंबर 8877537777 जारी किया गया है।

इन्होंने भी की कामना

जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने कुछ यूं की बेहतरी की कामना। देखे ट्वीट

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक श्री सरयू राय जी की कोविड-19 कोरोना संक्रमित होने की सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं pic.twitter.com/PVaEt1FCWI— Bidyut Baran Mahato (@mpbidyutmahato) April 19, 2021

chat bot
आपका साथी