Navratri Durga Puja : दुर्गापूजा में बिजली की परेशानी दूर करने को 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे कर्मचारी
Navratri Durga Puja दुर्गा पूजा में बिजली की गड़बड़ी की शिकायत को तुरंत दूर किया जाएगा। जीएम प्रतोष कुमार ने बताया कि पूरे जमशेदपुर सर्किल में पूजा पंडाल के आसपास बिजली कर्मचारी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक डिवीजन में सर्किल आफिस में कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। दुर्गापूजा में निर्वाध बिजली आपूर्ति हो, इसके लिए जमशेदपुर के विद्युत महाप्रबंधक प्रतोष कुमार ने व्यापक प्रबंध किया है। इसके लिए जगह-जगह कंट्रोल रूम, 24 घंटे बिजली आपूर्ति या फ्यूज या अन्य किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए कर्मचारियों की तैनाती आज 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक कर दिया गया है। जीएम प्रतोष कुमार ने बताया कि सभी कंट्रोल रूम में लाइनमैन सहित इंजीनियरों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
दुर्गा पूजा में बिजली की गड़बड़ी की शिकायत को तुरंत दूर किया जाएगा। जीएम प्रतोष कुमार ने बताया कि पूरे जमशेदपुर सर्किल में पूजा पंडाल के आसपास बिजली कर्मचारी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक डिवीजन में सर्किल आफिस में कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।
बिजली में गड़बड़ी हो तो करें फोन
करणडीह क्षेत्र-आनंद कुमार कश्यप 9431135954
परसुडीह चौक - तीर्थराज - 9431964595
बारीगोड़ा चौक - एके श्रीवास्तव - 9204494752
जेम्को चौक - सुभाष चंद्र मंडल - 8409523768
कीताडीह - राजकिशोर - 8935826468
करनडीह चौक - चंदन कुमार -9431502998
सुंदरनगर चौक - कन्हाई मांझी - 6205077908
हरहरगुट्टू कालीमंदिर - शत्रुघ्न प्रसाद - 9304886132
बागबेड़ा चौक - अक्षय लाल चौधरी - 9431756899
पीएसएस सरजामदा - आनंद कुमार कश्यप - 9431135954
सरजामदा चौक - चंद्रकिशोर पासवान - 9431523160
पीएसएस सुंदरनगर - आमिर हामजा - 9304691200
पीएसएस गिद्धी - आमीर हामजा - 9304691200
जुगसलाई क्षेत्र
इमरान मुर्तजा, सहायक अभियंता-9431135926
छोटा गोविदपुर-आरबी महतो, सहायक अभियंता-9431135927
मानगो - अंबर तुषार कच्छप, सहायक अभियंता - 7004828308