कर्मचारी भविष्य निधि यूनियन ने की सांकेतिक हड़ताल, ये रही वजह Jamshedpur News

कर्मचारी भविष्य निधि यूनियन जमशेदपुर ने बुधवार को सांकेतिक हड़ताल की। कर्मचारियों ने इस दौरान कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 06:56 PM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 10:38 AM (IST)
कर्मचारी भविष्य निधि यूनियन ने की सांकेतिक हड़ताल, ये रही वजह Jamshedpur News
कर्मचारी भविष्य निधि यूनियन ने की सांकेतिक हड़ताल, ये रही वजह Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। कर्मचारी भविष्य निधि यूनियन जमशेदपुर ने बुधवार को सांकेतिक हड़ताल की। कर्मचारियों ने इस दौरान कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों की अनदेखी की वजह से उनके सामने कोई रास्ता नहीं बचा है। अगर अब भी अनेदखी की गई तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा।

कर्मचारियों ने भोजनावकाश तक नियमित कामकाज निपटाए और उसके बाद सांकेतिक हड़ताल की। सांकेतिक हड़ताल अखिल भारतीय ईपीएफ स्टॉफ फेडरेशन के हड़ताल पर की जा रही है तो 31 अगस्त तक जारी रहेगी। इंप्लाईज प्रोजेक्ट फंड जमशेदपुर के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आंदोलन की आठ सूत्री मांगें हैं। हड़ताल में सचिव धर्मेंद्र कुमार, अंकेक्षक इंद्रजीत कुमार, सह सचिव पवन कुमार, संगठन सचिव रतन कुमार, सुरेश प्रसाद, विवेक कुमार, रामयतन ठाकुर, कोषाध्‍यक्ष सतीश कुमार,ऑल इंडिया एससी-एसटी यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार के अलावा माधुरी, सुषमा मिंज, रश्मि कुमारी, कॉवेरी राय, पुष्पा झा आदि ने भाग लिया।

ये रही मांगें विसंगति निवारण समिति की रिपोर्ट 9 दिसंबर 2015 से किया जाए। सभी कैडर यथा बी, सी, डी की भर्ती अनुमोदित नियमों के अनुसार हो। स्टॉफ में स्टेनो, पीएस, कैंटीन स्टॉफ पर अनुवादकों को भी रखा जाए। 31 मार्च 2019 तक के कार्यभार विसंगतियों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों की तत्काल नियुक्ति की जाए। इसके अलावा दिव्यांग कर्मचारियों व सेवारत पति-पत्नी के कारण अंतरराज्यीय स्तर पर स्थानांतरण की सुविधा प्रदान की जाए।  अस्थायी अंतरराज्य नीति को संशोधित किया जाए। वन टाइम रिलेक्सेशन के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए।  बढ़ते कार्यभार को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों की तत्काल नियुक्ति की जाए।   

chat bot
आपका साथी