Jamshedpur Farming: पूर्वी सिंहभूम जिले में रबी फसलों में दलहन व तेलहन पर जोर

Jharkhand Farming पूर्वी सिंहभूम जिले में रबी फसलों में 2021-22 में दलहन व तेलहन फसलों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। जिले में जहां 42540 हेक्टेयर में रबी फसल लगाने का लक्ष्य दिया गया है। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:15 PM (IST)
Jamshedpur Farming: पूर्वी सिंहभूम जिले में रबी फसलों में दलहन व तेलहन पर जोर
किसानों ने दलहन व तेलहन की फसल लगाने का काम शुरू कर दिया है।

 जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में रबी फसलों में 2021-22 में दलहन व तेलहन फसलों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। जिले में जहां 42540 हेक्टेयर में रबी फसल लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें गेहूं लगाने का लक्ष्य 7000 हेक्टेयर है तो दलहन की 15500 हेक्टेयर तथा तेलहन की फसल की 18540 हेक्टेयर में खेती करने का लक्ष्य दिया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी के अनुसार जिले के किसानों की रूची व नकदी फसल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष रबी फसल में दलहन व तेलहन की खेती अधिक की जा रही है। जबकि रबी की प्रमुख फसल गेहूं को माना जाता है, लेकिन जिले में दलहन व तेलहन की खेती पर ही किसान जोर दे रहे हैं।

जिला कृषि पदाधिकारी के अनुसार जिले के किसान दलहन व तेलहन की फसल लगाने का काम शुरू कर दिया है। अब तक दिए गए लक्ष्य के विपरीत दलहन 782 हेक्टेयर में लग चुकी है जबकि तेलहन की फसल 1072 हेक्टेयर में लग चुकी है। जिले में लगने वाले रबी फसल एक नजर में

फसल लक्ष्य हेक्टेयर में

गेहूं 7000 हेक्टेयर

मक्का 1500 हेक्टेयर

दलहन कुल खेती

15500 हेक्टेयर

चना - 8000 हेक्टेयर

मसूर - 3200 हेक्टेयर

मटर - 3500 हेक्टेयर

अन्य - 800 हेक्टेयर

तेलहन कुल खेती

18540 हेक्टेयर

सरसो - 16000 हेक्टेयर

तीसी - 2000 हेक्टेयर

सूर्यमुखी - 40 हेक्टेयर

कुसुम - 500 हेक्टेयर

chat bot
आपका साथी