Saraikela News: कांड्रा में जंगली हाथी ने एक युवक को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत

Saraikela News सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत भदवागोड़ा ग्राम में शनिवार रात जंगली हाथी ने विभीषण महतो 40 वर्ष को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बताया जाता है कि शनिवार को विभीषण धान काटने अपने खेत में गया हुआ था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 09:25 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 09:25 AM (IST)
Saraikela News: कांड्रा में जंगली हाथी ने एक युवक को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत
कोल्हान में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है।

सरायकेला, जागरण संवाददाता। झारखंड के कोल्हान में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। जंगल से गांवों में घुसकर हाथियों का झुंड फसलों को नुकसान तो पहुंचा ही रहा है, लाेगों की जान भी ले रहा है। ताजा मामले में सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत भदवागोड़ा ग्राम में शनिवार रात जंगली हाथी ने विभीषण महतो 40 वर्ष को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

बताया जाता है कि शनिवार को विभीषण धान काटने अपने खेत में गया हुआ था। वही रात में उसका सामना जंगली हाथी से हो गया। देर रात तक जब विभीषण घर वापस नहीं आया तो उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन आरंभ की। गांव से कुछ दूर धान के खेत में उसकी लाश मिली। इसके बाद स्थानीय मुखिया के साथ-साथ पुलिस को भी सूचना दी गई। घटनास्थल पर वन विभाग की टीम और पुलिस पहुंच चुकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी