जमशेदपुर शहर से सटी 33 ग्रामीण बस्तियों से लिया जा रहा शहरी दर पर बिजली बिल

जमशेदपुर शहर से सटी 33 बस्ती को गांव समझ लिया गया है लेकिन लिया जा रहा शहरी दर पर बिजली बिल। यदि शहरी क्षेत्र के हिसाब से बिजली बिल लेना है तो शहर से जोड़ा जाए। यह कहना है बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा का।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 05:48 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 07:56 PM (IST)
जमशेदपुर शहर से सटी 33 ग्रामीण बस्तियों से लिया जा रहा शहरी दर पर बिजली बिल
बागबेड़ा महानगर विकास समिति की बैठक में मौजूद प्रतिनिधि।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शहर से सटी 33 बस्ती को गांव समझ लिया गया है, लेकिन लिया जा रहा शहरी दर पर बिजली बिल। यदि शहरी क्षेत्र के हिसाब से बिजली बिल लेना है तो बागबेड़ा समेत 33 बस्तियों को शहर से जोड़ा जाए। यह कहना है बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा की। इस संबंध में बागबेड़ा महानगर विकास समिति की बैठक बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोध झा की अध्यक्षता में बड़ौदा घाट मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जल आंदोलनकारी सह भाजपा नेता सुबोध झा ने कहा कि हम सभी ग्रामीण बागबेड़ा कीताडीह घाघीडीह पंचायत क्षेत्र से आते हैं। जबकि बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति जैसी बड़ी योजना भी ग्रामीण जनता को उपलब्ध हुई है। फिर बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह, गोविंदपुर व रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियों के लोगों को बिजली का बिल शहरी दर पर क्यों लिया जाता है। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने शहरी दर पर बिजली का बिल लिए जाने का पुरजोर विरोध किया। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा बिजली का बिल भी सरकार ग्रामीण दर पर लेने का आदेश करें। जब ग्रामीण जनता को शहर की कोई मौलिक सुख सुविधाएं उपलब्ध कराती है और हम सभी पंचायत के अंतर्गत आते हैं, तो जो भी टैक्स है किसी भी रूप में हमसभी से पंचायती दर पर लिया जाए। सुबोध झा ने कहा कि नहीं तो हम सभी को नगर निगम, औद्योगिक नगरी या नगर पालिका में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि हम पंचायत क्षेत्र में रहते हैं। हमें शहरी क्षेत्र की सुख सुविधा उपलब्ध नहीं है। गंदगी का अंबार पूरे पंचायत क्षेत्र में भरा पड़ा है। फिर शहरी दर पर बिजली का बिल लेना सरकार बंद करे। अन्यथा इस मुद्दे को लेकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी। जिसकी सारी जवाबदेही सरकार एवं जिला प्रशासन की होगी।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

आज की बैठक में संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष छोट राय मुर्मू, प्रभा, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु सिंह, सपन दास, श्वेता कुमारी, संदीप श्रीवास्तव, सपन कुमार दास, आसिफ हुसैन, अमीना खातून समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी