झारखंड में यूथ कांग्रेस खेमे में चुनावी सरगर्मी तेज, पूर्वी सिंहभूम से भी हो रही दावेदारी

झारखंड में यूथ कांग्रेस खेमे में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। अब तक पूर्वी सिंहभूम से यूथ कांग्रेस के लगभग 30 हजार सदस्य बनाए गए हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है कि सारे सदस्य चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:06 AM (IST)
झारखंड में यूथ कांग्रेस खेमे में चुनावी सरगर्मी तेज, पूर्वी सिंहभूम से भी हो रही दावेदारी
प्रेस वार्ता को संबोधित करते झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव पद के प्रत्याशी सत्यम सिंह व अन्य दावेदार।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड में यूथ कांग्रेस खेमे में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। अब तक पूर्वी सिंहभूम से यूथ कांग्रेस के लगभग 30 हजार सदस्य बनाए गए हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है कि सारे सदस्य चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगे। प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी को लेकर पूर्वी सिंहभूम से भी कई दावेदारों ने अपनी ताल ठोकी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारियों के लिए सीधा चुनाव होना है। यूथ कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस कमेटी भी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्य एवं चुनावी प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पद के प्रत्याशी सत्यम सिंह और उनके टीम में जिलाध्यक्ष पद में खड़े नीरज सिंह और पूर्वी विधानसभा से नीरज साहू, पश्चिमी विधानसभा से भवानी सिंह, पोटका विधानसभा से रोहन सिंह ने सैकड़ों की संख्या में युवाओं को इस सदस्यता अभियान से जोड़ा। सत्यम सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज मोदी सरकार हर मोर्चे में फेल है। महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। ऐसी स्थिति में जनता की आवाज के लिए यूथ कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। ऐसी स्थिति में सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान से जुड़ने की अपील की है।

सत्यम सिंह ने कहा कि इस चुनाव को वे लोग किसी चुनाव या प्रतियोगिता के रूप में ना लेते हुए पार्टी के द्वारा युवाओं को दी जाने वाली ट्रेनिंग के रूप में ले रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि समस्त उम्मीदवारों द्वारा पिछले एक महीने से लगातार कड़ी मेहनत की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप स्वरूप पूरे प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा सदस्य हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी