आठ हजार 716 लोगों की हुई जांच, पांच मिले कोरोना के मरीज
पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को कुल आठ हजार 716 लोगों की जांच हुई। इसमें पांच संक्रमित मिले। सबसे अधिक जुगसलाई के दो मरीज शामिल हैं। वहीं परसुडीह के एक कदमा के एक व घाटशिला के एक मरीज रहने वाले हैं।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को कुल आठ हजार 716 लोगों की जांच हुई। इसमें पांच संक्रमित मिले। सबसे अधिक जुगसलाई के दो मरीज शामिल हैं। वहीं, परसुडीह के एक, कदमा के एक व घाटशिला के एक मरीज रहने वाले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 779 हो गई है।
साढ़े सात हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना
पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से शनिवार को कुल सात हजार 787 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 12 लाख 56 हजार 75 लोगों का नमूना लिया जा चुका है।
तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल तीन मरीज शनिवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 698 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.92 प्रतिशत है।
साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की दूसरी डोज
पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को कुल तीन हजार 413 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, तीन हजार 773 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल छह लाख 52 हजार87 लोगों ने पहली डोज व दो लाख 24 हजार 52 लोगों ने दूसरी डोज ली है।