घाटशिला प्रखंड में मिले आठ कोरोना संक्रमित

कोविड-19 संक्रमण क्षेत्र में पैर पसारने लगा है। बुधवार को कोविड 19 जांच में 8 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। पॉजिटिव केस निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। सभी को होम आइसोलेशन पर भेजा गया है..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 08:30 AM (IST)
घाटशिला प्रखंड में मिले आठ कोरोना संक्रमित
घाटशिला प्रखंड में मिले आठ कोरोना संक्रमित

संस, घाटशिला : कोविड-19 संक्रमण क्षेत्र में पैर पसारने लगा है। बुधवार को कोविड 19 जांच में 8 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। पॉजिटिव केस निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। सभी को होम आइसोलेशन पर भेजा गया है। साथ ही नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। मऊभंडार आइसीसी अस्पताल व अनुमंडल अस्पताल के एक स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद अस्पताल को सैनिटाइज किया गया है। कर्मचारी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। डुमरिया में मिले सात कोरोना संक्रमित : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया मे बुधवार को रैपिड एंटीजेन कीट से जांच के बाद सात कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की चार छात्राएं व एक नाइट गार्ड की पत्‍‌नी है। जबकि मुसाबनी की दो महिला होमगार्ड शामिल है। लगातार हो रही जांच में विद्यालय की एक दर्जन से भी ज्यादा छात्राएं संक्रमित हो चुकी हैं। सभी को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। बीडीओ साधु चरण देवगम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बुधवार को भी थाना प्रभारी विनोद टुडू के साथ हांड़दा स्थित विद्यालय पहुंच कर व्यवस्था व हालात का जानकारी ली। सीओ व बीडीओ ने चलाया मास्क जांच अभियान : सीओ सदानंद महतो व बीडीओ शालिनी खलखो ने बुधवार को धालभूमगढ़ हाईवे चौक व बाजार में मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानदारों व ग्राहकों को बिना मास्क पाए जाने पर फटकार लगाते हुए चेतावनी दी गई। जांच के दौरान ट्रक व कार चालकों को भी बिना मास्क पाए जाने पर सीओ सदानंद महतो ने चेतावनी दी। इस दौरान सीओ व बीडीओ ने बस स्टैंड में खड़ी एक बस की भी जांच की। बस में बैठे यात्रियों, चालक व कंडक्टर को भी हिदायत दी गई कि बिना मास्क किसी भी यात्री को बस में न चढ़ाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राहगीरों के बीच मास्क बांट किया जागरूक : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड उत्थान मंच (झूम) ने मंगलवार को बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राहगीरों के बीच मास्क वितरण किया। झूम के सदस्यों संग सामजसेवी डा. सुनीता देवदूत सोरेन ने भी सड़क पर बिना मास्क के घूम रहे राहगीरों व आम लोगों को मास्क देकर उन्हें जागरूक किया। साथ ही सभी लोगों से मास्क पहनने का आग्रह किया। झूम के सदस्यों ने कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। झूम के सदस्यों ने मऊभंडार ओपी प्रभारी सोनू कुमार को सौ मास्क प्रदान किया। डुमरिया से आए कुतलु मुर्मू को भी ग्रामीण क्षेत्र में वितरण के लिए 50 मास्क प्रदान किए गए। मौके पर झूम के प्रधान कार्यपालक पदाधिकारी आशीष चक्रवर्ती, झूम के संयोजक सदस्य विजय कुमार पांडेय, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अमलान रॉय, प्रभारी प्रधान कार्यपालक पदाधिकारी जयंत कुमार सीट, अजंबर पातर, अशोक झा, काकुली गांगुली, काकुली घोष, बेबी, विमल सिंह, किरण कुमार, रघुवंश मिश्रा, नीमा रजक समेत कई उपस्थित थे। सीओ व बीडीओ ने चलाया मास्क जांच अभियान : सीओ सदानंद महतो व बीडीओ शालिनी खलखो ने बुधवार को धालभूमगढ़ हाईवे चौक व बाजार में मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानदारों व ग्राहकों को बिना मास्क पाए जाने पर फटकार लगाते हुए चेतावनी दी गई। जांच के दौरान ट्रक व कार चालकों को भी बिना मास्क पाए जाने पर सीओ सदानंद महतो ने चेतावनी दी। इस दौरान सीओ व बीडीओ ने बस स्टैंड में खड़ी एक बस की भी जांच की। बस में बैठे यात्रियों, चालक व कंडक्टर को भी हिदायत दी गई कि बिना मास्क किसी भी यात्री को बस में न चढ़ाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी