प्राकृतिक उपचार से भी एक्जिमा को कर सकते हैं दूर, आप भी आजमा लें यह घरेलू उपाय

एक्जिमा ऐसा बीमारी है जिस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो बाद में यह खतरनाक रूप धारण कर लेता है। यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे इस बीमारी से आसानी से निजात पाया जा सकता है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:48 AM (IST)
प्राकृतिक उपचार से भी एक्जिमा को कर सकते हैं दूर, आप भी आजमा लें यह घरेलू उपाय
प्राकृतिक उपचार से भी एक्जिमा को कर सकते हैं दूर, है आसान उपाय

जमशेदपुर : प्राकृतिक उपचार से भी आप अपने घर में एक्जिमा को जड़ से दूर कर सकते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं, एक्जिमा बीमारी का। इसके होने से त्वचा का कुछ हिस्सा खुरदरा होने लगता है। इसके साथ ही वहां पर सूजन व खुजली हाेने लगती है। कभी-कभी तो चमड़ा पर फफोले भी पड़ जाते हैं।

चिकित्सकों के मुताबिक एक्जिमा संक्रामक नहीं होता है। इसके बावजूद इस बीमारी को ठीक होने में काफी समय लग जाता है। आज हम बताने जा रहे हैं कुछ प्राकृतिक उपचार से आसानी से उसे दूर कर सकते हैं। प्राकृतिक उपचार से आसानी से एक्जिमा को ठीक कर सकते हैं। इसका उपयोग से त्वचा पर किसी तरह का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं और त्वचा पर सूजन को रोकता है। एलोवेरा, नारियल तेल आदि जैसे प्राकृतिक पदार्थ हानिकारक बैक्टीरिया से भी लड़ने की क्षमता होती है। प्राकृतिक उपचार केमिकल फ्री और प्रभावी होते हैं।

एलोवेरा जेल - यदि आपको एक्जिमा हो गया है तो एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा जेल लगाने से एक्जिमा से राहत मिल सकता है। जहां पर एलर्जी है वहां पर एलोवेरा जेल लगाने से एक्जिमा से त्वचा ठीक होने लगता है।

सेव का सिरका - यदि आपको एक्जिमा हो गया है तो सेव का साइडर सिरका लगाने से दूर हो जाता है। यही नहीं नेशनल एक्जिमा एसोसिएशन भी एक्जिमा के इलाज में सेव का सिरका का इस्तेमाल को प्रभावी बताता है। यह बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। जो एलर्जी वाली स्कीन को संक्रमित होने से रोक सकता है। जल्द ठीक होने के लिए सेव के सिरके को दिन में दो बार लगाना चाहिए।

नारियल का तेल - नारियल का तेल भी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका उपयोग एक्जिमा के इलाज के लिए किया जा सकता है। क्योंकि इसमें फैटी एसिड होते हैं। नारियल का तेल सूजन से लड़ने में भी मदद करता है। लगभग आठ सप्ताह तक एक्जिमा में नारियल का तेल लगाने से एक्जिमा को दूर करने में मदद करता है।

शहद - शहद का प्रयोग कई तरह की सेहत के लिए लाभदायक होता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। जो घावों को भरने में मदद कर सकते हैं। शहद के सेवन से इम्यून सिस्टम भी दुरुस्त रहता है। शहद एक्जिमा के लक्षणों के उपचार में प्रभावी है और जलन, घाव और जीवाणु संक्रमण में उपचार के रूप में काम करता है।

चाय के पेड़ से निकला तेल - चाय के पेड़ से निकला तेल एक्जिमा के लक्षणों के उपचार में प्रभावी है। यह जलन, घाव और जीवाणु संक्रमण में उपचार में कारगर साबित होता है। यह तेल एक्जिमा समेत और दूसरी त्वचा की समस्याओं में भी किया जाता है। एक्जिमा में के अलावा रूखी त्वचा और खुजली को भी दूर करता है। चाय का तेल को बादाम या जैतून के साथ मिलाकर लगाने से ज्यादा कारगर साबित होता है।

कोलायडल ओटमिल - कोलायडल ओटमिल भी एक्जिमा के लिए एक प्राकृतिक उपचार है। इस ओटमिल में मौजूद पोषक तत्वों में त्वचा को ठीक करने के गुण पाए जाते हैं। कोलायडल उबले दलिया और पीसा हुआ अर्क से बनाया जाता है, जो त्वचा को ठीक कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ओर एंटी इंफ्लेमेटरी गुण स्किन के बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने में मददगार होते हैं। अध्ययनों में भी पाया गया है कि यह खुजली और शुष्क त्वचा में काफी कारगर सुधार कर सकता है।

खाने-पीने में बदलाव

एक्जिमा को रोकने के लिए आप अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। आप अपने डाइट में एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे गुणों से समृद्ध खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। आहार में कुछ अतिरिक्त चीजें लेने से सूचन को कम कर सकता है और एक्जिमा का इलाज कर सकती है। आप पत्तेदार बींस और दाल, रंगीन फल, सब्जियां, हल्दी और दालचीनी का सेवन करें।कोमल साबुन और डिटर्जेंट का प्रयोग करें। झाग वाले डिटर्जेंट वास्तव में एक्जिमा के लिए नुकसानदायक होता है। 

chat bot
आपका साथी