विश्व वन्यजीव दिवस : दलमा में इको समिति को बताए जाएंगे वन व वन्य जीव संरक्षण के तरीके

World Wildlife Day. दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में पाए जाने वाले जंगली जानवरों के अलावा बहुमूल्य जड़ी-बूटी से लेकर पेड़ पौधे पाए जाते हैं जिसका संरक्षण हम तभी कर सकते हैं जब हम जंगल में रहने वाले लोगों को इसकी महत्ता को बताएंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:33 PM (IST)
विश्व वन्यजीव दिवस :  दलमा में इको समिति को बताए जाएंगे वन व वन्य जीव संरक्षण के तरीके
विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर दलमा में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैl

जमशेदपुर, जासं। विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर दलमा में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैl इस संबंध में जानकारी देते हुए दलमा वन्य प्राणी आश्रेणी के डीएफओ डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि हाथियों के लिए संरक्षित दलमा वन्य प्राणी या श्रेणी में नाना प्रकार के पेड़-पौधे, जीव जंतुओं के लिए विश्व प्रसद्ध है । इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में पाए जाने वाले जंगली जानवरों के अलावा बहुमूल्य जड़ी-बूटी से लेकर पेड़ पौधे पाए जाते हैं जिसका संरक्षण हम तभी कर सकते हैं, जब हम जंगल में रहने वाले लोगों को इसकी महत्ता को बताएंगे। डीएफओ ने बताया कि हालांकि जंगल में रहने वाले आदिवासी समुदाय हों या अन्य समुदाय के लोग प्रकृति का प्रेमी होते हैं। दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के डीएफओ डा. अभिषेक कुमार का। उन्होंने बताया कि विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर तीन मार्च को दलमा के मकुलाकोचा में इको विकास समिति से जुड़े लोगों को बुलाकर उन्हें जंगल व जंगली जीवों की रक्षा कैसे करना है, इसकी जानकारी दी जाएगी। डीएफओ ने बताया कि तीन मार्च को हिरण पार्क व पालतू हाथियों को उनकी पसंद का भोजन कराया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी