Lose Belly Fat : सर्दियों में बढ़ती तोंद को घटाना है तो खाएं ये पांच चीज, आजमाएं यह नुस्खा

Lose Belly Fat खाने की कुछ चीजें बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में बेहद ही कारगर साबित होती है। यह खाद्य पदार्थ न केवल आपके वजन को घटाती है बल्कि यह पेट की चर्बी को भी तेजी से कम करती है। ये रही डायटीशियन अनु सिन्हा की सलाह।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 02:46 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 02:46 PM (IST)
Lose Belly Fat : सर्दियों में बढ़ती तोंद को घटाना है तो खाएं ये पांच चीज, आजमाएं यह नुस्खा
महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सर्दियों के इस मौसम में खाने की कुछ चीजें बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में बेहद ही कारगर साबित होती है। यह खाद्य पदार्थ न केवल आपके वजन को घटाती है, बल्कि यह पेट की चर्बी को भी तेजी से कम करती है। जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि सर्दियों में वजन घटाने के लिए इन पांच चीजों का सेवन करने से लाभ ही लाभ मिलेगा। आपका बढ़ता हुआ तोंद भी सपाट होने लगेगा।

तोंद गायब करने वाले यह खाद्य पदार्थ

गाजर - गाजर फाइबर से भरपूर होता है। गाजर को पचा पाना शरीर के लिए आसान नहीं होता है। यही वजह है कि इसे खाने के बाद आपको घंटों भूख नहीं लगती है। स्वाभाविक रूप से अगर कोई इंसान को भूख ही नहीं लगे तो उसका वजन कम होना लाजिमी है। इसके अलावा गाजर में बेहद कम कैलोरी और नॉन स्टार्क होने की वजह से भी यह वजन नहीं बढ़ाती है।

चुकंदर - चुकंदर यानि बीटरूट में वेल लॉस फ्रेंडली फाइबर पाया जाता है। अनु सिन्हा कहती हैं कि सर्दियों में रोज चुकंदर का सलाद खाना चाहिए या जूस पीना चाहिए। चुकंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है।

दालचीनी - दालचीनी सभी के रसोईघर में पाए जाते हैं। दालचीनी भी सर्दियों में तेजी से वजन घटाने का काम करती है। एक अध्ययन में बताया गया है कि दालचीनी में पाए जाने वाला सिनमॉल्डेहाइड फैट वाली आंत के उत्तक का मेटाबॉलिज्म संतुलित रखता है। इससे इंसुलिन भी कंट्रोल रहता है।

मेथी के बीज - सर्दियों के मौसम में मेथी के बीज वजन घटाने के लिए किसी गुणकारी औषधि से कम नहीं है। डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि मेथी के बीज खून में शुगर लेवल को नियंत्रित करता है और इंसुलिन के स्राव को बढ़ाता है। यह न केवल आपके मेटाबॉलिज्म सिस्टम को दुरूस्त रखता है, बल्कि इसमें पाए जाने वाले ग्लैक्टोमैनन भूख को कंट्रोल करने में मददगार होता है।

अमरूद - सर्दी में मिलने वाला स्वादिष्ट अमरूद भी घंटों तक इंसान की भूख को कंट्रोल रख सकता है। यह आपके शरीर के लिए जरूरी फाइबर की रोजाना जरूरत को 12 प्रतिशत तक पूरा कर सकता है। यह फल इंसान के मेटाबॉलिज्म के लिए भी बड़ा फायदेमंद होता है। अच्छा मेटाबॉलिज्म इंसान को वजन घटाने में काफी मदद कर सकता है।

chat bot
आपका साथी