Dussehra 2021: आज पूरे जमशेदपुर शहर में तैनात रहेगी मेडिकल टीम, विसर्जन जुलूस को लेकर की गई विशेष तैयारी

Dussehra 2021 जमशेदपुर शहर के 19 स्थानों पर मेडिकल टीम तैनात रहेगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है। उसकी सूची भी फोन नंबर सहित जारी की गई है। ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 10:40 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 11:20 AM (IST)
Dussehra 2021: आज पूरे जमशेदपुर शहर में तैनात रहेगी मेडिकल टीम, विसर्जन जुलूस को लेकर की गई विशेष तैयारी
विसर्जन जुलूस के दौरान शुक्रवार को जगह-जगह पर मेडिकल टीम तैनात रहेगी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। विसर्जन जुलूस के दौरान शुक्रवार को जगह-जगह पर मेडिकल टीम तैनात रहेगी। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थान का चयन किया गया है। उन सभी जगहों पर प्राथमिक उपचार हेतु स्वयंसेवी संस्थाओं, चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दवाओं के साथ दोपहर 12 बजे से विसर्जन जुलूस की समाप्ति तक प्रतिनियुक्त किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. एके लाल ने बताया कि शहर के 19 स्थानों पर मेडिकल टीम तैनात रहेगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है। उसकी सूची भी फोन नंबर सहित जारी की गई है। ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

कहां-कहां तैनात रहेगी मेडिकल टीम

- स्वर्णरेखा घाट, साकची : टीएसआरडीएस जमशेदपुर मेडिकल टीम, एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 9431760668

- गांधी मैदान, मानगो : दया हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, मानगो की टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 9113430732

- मानगो चौक : गुरुनानक अस्पताल, मानगो की मेडिकल टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 0657-2463169

- राम मंदिर, सोनारी : भारत सेवा श्रम संघ, सोनारी की टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 9031921127

- कपाली घाट, सोनारी : भारत सेवा श्रम संघ, सोनारी की टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 0657-2304000

- जुगसलाई रेलवे फाटक : राजस्थान सेवा सदन, जुगसलाई की टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 0657-2291436

- बेली बोधनवाला घाट, खरकई पुल, बिष्टुपुर : रेड क्रास सोसाइटी की टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 9431303933

- पुलिस नियंत्रण कक्ष, साकची : रेड क्रास सोसाइटी की टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 9431303933

- साकची गोलचक्कर : रेड क्रास सोसाइटी व एपेक्स हॉस्पिटल की टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 9431303933, 8987664405

- कदमा रंकिनी मंदिर : हरपाल सिंह नर्सिंग होम की टीम एंबुलेंस सहित तैनात। फोन नंबर : 9709111423

- एग्रिको चौक : तंतु श्री सेवा सदन जमशेदपुर की टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 9471750299

- गोलमुरी टिनप्लेट चौक : टिनप्लेट अस्पताल की टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 0657-2342270

- बड़ौदा घाट : सिटीजन फाउंडेशन की टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 9263630791, 8092779331

- बारीडीह चौक, सिदगोड़ा : मर्सी अस्पताल की टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 9431180247

- टेल्को थाना चौक : टाटा मोटर्स अस्पताल की टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 0657-2286852

- परसुडीह थाना चौक : विमल कुमार दास, अभिषेक बोस व मारवाड़ी युवा मंच की टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 9955313961, 9431568477

- बर्मामाइंस थाना चौक : रामकृष्ण मिशन की टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 0657-2320699

- भालुबासा चौक : आरोग्य हॉस्पिटल की टीम एंबुलेंस सहित। फोन नंबर : 0657-2211411

- सिविल सर्जन कार्यालय : अरिजित डे, पप्पू मंडल, प्रदीप कुमार महतो, किस्मत अली व राम सिंह। फोन नंबर : 9031969876, 9934529226

chat bot
आपका साथी