नमो देव्यै-महा देव्यै : महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रहीं दुर्गेश नंदिनी

दुर्गेश नंदिनी को अपने त्वरित व साहसिक निर्णय लेने के लिए ही जाना जाता है। मानगो निवासी दुर्गेश नंदिनी जमशेदपुर पोटका व सरायकेला-खरसांवा में महिला सशक्तिकरण के कार्यों में अपने बेहतर काम के लिए उपायुक्त से लेकर राज्यपाल के हाथों सम्मानित हो चुकी हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 05:38 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 05:38 PM (IST)
नमो देव्यै-महा देव्यै : महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रहीं दुर्गेश नंदिनी
जमशेदपुर की तेज तर्रार महिला अधिकारी दुर्गेश नंदिनी

मनोज सिंह, जमशेदपुर। जमशेदपुर की तेज तर्रार महिला अधिकारी दुर्गेश नंदिनी को अपने त्वरित व साहसिक निर्णय लेने के लिए ही जाना जाता है। मानगो निवासी दुर्गेश नंदिनी, जमशेदपुर, पोटका व सरायकेला-खरसांवा में महिला सशक्तिकरण के कार्यों में अपने बेहतर काम के लिए उपायुक्त से लेकर राज्यपाल के हाथों सम्मानित हो चुकी हैं। जमशेदपुर शहरी के बाल विकास परियोजना अधिकारी के तौर पर दुर्गेश नंदिनी कहती हैंं कि आदिशक्ति मां भगवती के कृपा से वह अपने दायित्व को हमेशा लोगों के कल्याण के लिए निभाते हैं। उनकी राहों में किसी भी तरह की बाधाएं आ जाएं वह विचलित नहीं होती। बल्कि उसे चैलेंज के रूप में स्वीकार कर अपना काम करती हैं। मां भगवती की ही कृपा है कि वह कठिन से कठिन कार्य को पूरा कर पाने में सफल हो पाती हैं।

कोरोना टीकाकरण में ग्रामीणों को समझाने में मिली कामयाबी कोरोना संक्रमण जब अपने चरम पर था तब लोग खासकर ग्रामीण आदिवासी बहुत इलाके के सुदूर गांवों में लोग टीका लगाने से दूर भागते थे। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समझाकर टीकाकरण करने की जिम्मेवारी इन्हें दी गई। इन्होंने अपने टीम के साथ लगातार सुदूर गांवों में जाकर लोगों को सरकार द्वारा जारी किए गए कोरोना का गाइड लाइन का पालन करने, लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया। दुर्गेश नंदिनी कहती हैं कि गांवों में जाते ही लोग अपने-अपने घरों के अंदर चले जाते थे, लोग टीका लगाना नहीं चाहते थे। वैसे लोगों को घंटों समझाने के बाद तैयार कर पाते थे। अंत में लोगों को मां भगवती की कृपा से समझाने में कामयाबी पाते थे। धीरे-घीरे वह लोगों को अपनी बात समझाने में कामयाबी पाते गए।

दुर्गारूपी बच्ची व महिलाओं को सशक्तिकरण बनाना लक्ष्य

जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर पदस्थापित दुर्गेश नंदिनी का एक ही लक्ष्य है। महिलाओं को सशक्तिकरण करना। वह कहती हैं कि जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में चौपाल लगाकर महिलाओं को सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दे रही हैं, ताकि उन्हें सबल बनाया जा सके। नवजात बच्चों से लेकर छह साल तक बच्चों का विकास करो के साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त सुविधाएं प्रदान करती हैं। दुर्गेश नंदिनी कहती हैं कि बस्तियों में जाकर महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, महिला शक्तिकेंद्र योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के बारे में जानकारी दी जाती है ताकि महिलाएं योजना का लाभ लेकर अपने आप को सशक्त बना सकें।

chat bot
आपका साथी