दुर्गापूजा को लेकर सरकारी फरमान में संशोधन की उठी आवाज

दुर्गा पूजा को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस को लेकर दुर्गापूजा कमेटियों में नाराजगी है। सभी इसमें संशोधन की मांग कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:07 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:07 AM (IST)
दुर्गापूजा को लेकर सरकारी फरमान में संशोधन की उठी आवाज
दुर्गापूजा को लेकर सरकारी फरमान में संशोधन की उठी आवाज

जासं, जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस को लेकर दुर्गापूजा कमेटियों में नाराजगी है। सभी इसमें संशोधन की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में गुरुवार को साकची स्थित बंगाल क्लब में बैठक हुई, जिसमें विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।

सदस्यों का कहना था कि पूजा के दौरान भोग वितरण पर लगाई गई रोक और पूजा पंडाल में 18 वर्ष से कम उम्र के श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक लगाना ठीक नहीं है। पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि जब रेस्टोरेंट संचालकों को छूट दी गई है, तो पूजा कमेटियों द्वारा भोग घर-घर पहुंचाने पर क्यों रोक लगाई गई है। वहीं, जब छठी कक्षा से स्कूल खोलने की अनुमति दी गई है, तो पंडाल में 18 वर्ष से नीचे वालों को क्यों रोका जा रहा है। दुर्गापूजा के दौरान विद्युत सज्जा पर रोक लगाने की भी आलोचना की गई। तय हुआ कि बहुत जल्द दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी व सदस्य स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर अपनी मांगों से अवगत कराएंगे।

बैठक में देवाशीष नाहा, मिथलेश घोष, अपर्णा गुहा, शैबाल रॉय, अमित बोस, विनोद दे, विश्वजीत हाजरा व राजू सिंह भी मौजूद थे।

कैरेज कॉलोनी में दुर्गा पूजा को ले हुआ भूमि

श्रीश्री सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति कैरेज कॉलोनी की ओर से गुरुवार को मंत्रोचार के साथ दुर्गा पूजा को ले भूमि पूजन किया गया। पूजा कमेटी के लाइसेंसी कमलेश दुबे ने कहा कि कोविड-19 को लेकर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार पूजा की जाएगी। भूमि पूजन के दौरान कमेटी के संरक्षक महेंद्र पांडे, दिनेश बिग, रामाश्रय सिंह, लाइसेंसी कमलेश दुबे, अध्यक्ष शिव शंकर दुबे, उपाध्यक्ष राजू मुखी, कन्हैया पांडे, बाबू लंका, अशोक उपाध्याय, अमित शर्मा, आनंद झा, आशीष यादव, मनोज मुखी, राहुल पिल्ले, अंकित पांडे, अशोक शुक्ला, राजू राव, शुभम चौहान, बाबूराव, सूरज पाल, दीपू तिवारी, रमेश ठाकुर, ओमप्रकाश तिवारी, संजय दुबे, मनोज दुबे, संजय पांडे, रमना राव, विजय चौधरी, मोहन राव, अभिषेक कुमार ठाकुर, सुमित शर्मा, शशि सिंह, बी भास्कर राव, सीनू राव समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी