महाषष्ठी के दिन हुई देवी दुर्गा का आवाहन

इसके साथ ही देवी दुर्गा की चार फुट की प्रतिमा स्थापित की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:03 AM (IST)
महाषष्ठी के दिन हुई देवी दुर्गा का आवाहन
महाषष्ठी के दिन हुई देवी दुर्गा का आवाहन

जासं, जमशेदपुर : न्यू फार्म एरिया सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कदमा में गुरुवार की शाम महाषष्ठी के अवसर पर विधि-विधान से देवी दुर्गा की आराधना की गई। कोरोना महामारी के मद्देनजर यहां सरकार के गाईडलाइन के अनुसार पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही देवी दुर्गा की चार फुट की प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां पहले षष्ठी के दिन मैदान में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती थी वहीं इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण पूजा-अर्चना के दौरान सिर्फ समिति के सदस्य ही मौजूद थे। कदमा स्थित न्यू फार्म एरिया सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा 1954 से विधिवत मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। हर वर्ष यहां विशाल व भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाता है। समिति की ओर से पूर्व में केला पत्ता, धान, हुबुला पत्ता आदि से पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा चुका है। बीते वर्ष पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता पंडाल बनाया गया था। नो प्लास्टिक जोन घोषित कर पूजा आयोजन समिति ने मेला परिसर में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। षष्ठी के दिन यहां कुछ ही भक्त पहुंचे, जो बाहर से देवी को प्रणाम कर वापस चले गए।

chat bot
आपका साथी