राजस्थान में दिव्यांग रत्न 2020 से सम्मानित होंगे डा. विशेश्वर यादव

उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन की चयन समिति जयपुर राजस्थान के द्वारा ग्रेजुएट कालेज जमशेदपुर के बीएड विभाग के शिक्षक सह झारखंड लोकमंच के महासचिव डा. विश्वेश्वर यादव को राष्ट्रीय सम्मान दिव्यांग रत्न से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के मौके पर तीन दिसंबर को आनलाइन प्रदान किया जाएगा।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 08:53 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 08:53 AM (IST)
राजस्थान में दिव्यांग रत्न 2020 से सम्मानित होंगे डा. विशेश्वर यादव
ग्रेजुएट कालेज साकची के सहायक प्राध्यापक डा. विश्वेश्वर यादव

 जासं, जमशेदपुर : उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन की चयन समिति, जयपुर, राजस्थान के द्वारा ग्रेजुएट कालेज जमशेदपुर के बीएड विभाग के शिक्षक सह झारखंड लोकमंच के महासचिव डा. विश्वेश्वर यादव को राष्ट्रीय सम्मान दिव्यांग रत्न से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के मौके पर तीन दिसंबर को आनलाइन प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में डा. विश्वेश्वर यादव ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष उत्तम जैन के हाथों यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। पूरे देश में लगभग 600 आवेदन में से डा. विशेश्वर के नाम चयन समिति द्वारा किया गया है। मालूम हो दिव्यांग होते हुए भी उन्होंने अपना शैक्षणिक कार्य जारी रखा तथा कई किताबें भी वे प्रकाशित कर चुके हैं। वे कई संगठनों से भी जुड़े हुए है। टाटा स्टील द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। दिव्यांगों की आवाज को वे विभिन्न मंचों पर उठाते रहे हैं। नौकरियों में दिव्यांगों की उपेक्षा के खिलाफ उन्होंने कई तरह के आंदोलन किए है। दिव्यांग कोटे में किसी अन्य वर्ग की व्यक्ति की बहाली का वे विरोध करते रहते हैं। इसके लिए उनके साथ कई बार विभागीय पदाधिकारियों की बकझक भी हुई, अंतत: वे कोर्ट का सहारा लेते हैं। न्यायालय की ओर से उनके पक्ष में फैसला आता है।

chat bot
आपका साथी