डा. विशेश्वर यादव को अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस पर मिलेगा दिव्यांग रत्न 2020 का सम्मान Jamshedpur News

उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन की चयन समिति जयपुर (राजस्थान) द्वारा ग्रेजुएट कालेज जमशेदपुर के बीएड विभाग के शिक्षक सह झारखंड लोकमंच के महासचिव डा. विश्वेश्वर यादव को राष्ट्रीय सम्मान दिव्यांग रत्न से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के मौके पर तीन दिसंबर को आनलाइन प्रदान किया जाएगा।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 09:24 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 09:24 AM (IST)
डा. विशेश्वर यादव को अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस पर  मिलेगा दिव्यांग रत्न 2020 का सम्मान Jamshedpur News
डा. विश्वेश्वर यादव को दिव्यांग रत्न से सम्मानित किया जाएगा

जमशेदपुर(जासं) । उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन की चयन समिति, जयपुर (राजस्थान) द्वारा ग्रेजुएट कालेज जमशेदपुर के बीएड विभाग के शिक्षक सह झारखंड लोकमंच के महासचिव डा. विश्वेश्वर यादव को राष्ट्रीय सम्मान दिव्यांग रत्न से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के मौके पर तीन दिसंबर को आनलाइन प्रदान किया जाएगा।  इस संबंध में डा. विश्वेश्वर यादव ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष उत्तम जैन के हाथों  यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। पूरे देश में लगभग 600 आवेदन में से डा. विशेश्वर के नाम का चयन समिति द्वारा किया गया है।

मालूम हो दिव्यांग होते हुए भी उन्होंने अपना शैक्षणिक कार्य जारी रखा तथा कई किताबें भी उनकी प्रकाशित हो चुकी हैं। वे कई संगठनों से भी जुड़े हैं। टाटा स्टील द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। दिव्यांगों की आवाज को वे विभिन्न मंचों पर उठाते रहे हैं। नौकरियों में दिव्यांगों की उपेक्षा के खिलाफ उन्होंने आंदोलन किया है। दिव्यांग कोटे में किसी अन्य वर्ग के व्यक्ति की बहाली का वे विरोध करते रहे हैं। इसके लिए उनके साथ कई बार विभागीय पदाधिकारियों की बकझक भी हुई। अंतत: उन्होंने  कोर्ट का सहारा लिया।

chat bot
आपका साथी