भूलकर भी बेमतलब घर से निकलने की गलती नहीं करें, शुरू हो गया Jharkhand में 38 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन; FLAGE MARCH

Jharkhand Weekend Lockdown कोरोना की दूसरी लहर में ऐसा पहली बार किया गया है जब लगातार 38 घंटे के लिए जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में वीकेंड लॉकडाउन लागू किया गया है। इसे लागू कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से व्यापक तैयारी की गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:58 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:47 PM (IST)
भूलकर भी बेमतलब घर से निकलने की गलती नहीं करें, शुरू हो गया Jharkhand में 38 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन; FLAGE MARCH
शनिवार को शाम चार बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना पर काबू पाने के मकसद से लागू स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत 10 जून से अनलॉक-2 लागू है। इस कड़ी में शनिवार को शाम चार बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां समेत झारखंड के सभी चौबीस जिलों में सब्जी, फल, किराना समेत सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी। इसमें सिर्फ स्वास्थ्य सेवा से संबंधित दुकान-प्रतिष्ठान खुले रहेंगे।

ज्ञात हो कि कोरोना की दूसरी लहर में ऐसा पहली बार किया गया है, जब लगातार 38 घंटे के लिए जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है। इसे लागू कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 10 जून से लागू अनलॉक-2 में जमशेदपुर को आंशिक छूट ही दी गई थी। इसमें सिर्फ यहां सैलून खोलने की अनुमति मिली, तो कपड़ा, जूते-चप्पल, कास्मेटिक व ज्वेलरी दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानों को शाम चार बजे तक खोलने की अनुमति मिली थी। वहीं झारखंड के अन्य 23 जिलों में सभी तरह की दुकानें खोलने की अनुमति मिल गई थी।

गोईलकेरा में फ्लैग मार्च

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार शाम चार बजे से गोइलकेरा में वीमेंड लॉकडाउन शुरू हो गया है। गोइलकेरा पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शनिवार शाम पांच बजे गोइलकेरा बाजार में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों को 37 घंटे के वीकेंड लॉकडाउन की जानकारी दी गई। वहीं कुछ दुकानों के खुले रहने पर उन्हें चेतावनी देकर बंद कराया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर प्रकाश के निर्देश पर पुलिसकर्मियों के फ्लैग मार्च के दौरान दंडाधिकारी के रूप में राकेश कुदादा प्रतिनियुक्त रहे। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम चार बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस अवधि में केवल मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। लोगों के घरों से अनावश्यक निकलने पर भी प्रतिबंध रहेगा। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर आमिर हमजा कर रहे थे। सड़कों पर दिखे लोगों को उन्होंने भी लॉकडाउन की जानकारी दी और घरों में रहने का आग्रह किया।

लॉकडाउन के उल्लंघन में 71 लोग पकड़े गए

यातायात पुलिस ने शहर में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में 71 और बगैर मास्क के 37 लाेगों पर दंडात्मक कार्रवाई की। कुल 108 लोगों से 54 हजार रुपये जुर्माना वसूला। यातायात डीएसपी बबन सिंह ने बताया पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। शहर में 37 चेकिंग प्वाइंट पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

chat bot
आपका साथी