Health Tips : दांतों के इस संकेत को नजर अंदाज न करें, हो सकता है डायबिटीज

Health Tips गंभीर बीमारी होने से पहले शरीर खुद ब खुद संकेत देना शुरू कर देता है। डायबिटीज भारत में महामारी का रूप लेता जा रहा है। जब यह बीमारी घेरना शुरू कर देता है तो हमारा दांत व मुंह संकेत देने लगता है...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:15 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:12 AM (IST)
Health Tips : दांतों के इस संकेत को नजर अंदाज न करें, हो सकता है डायबिटीज
Health Tips : दांतों के इस संकेत को नजर अंदाज न करें, हो सकता है डायबिटीज

जमशेदपुर : आधुनिक जीवन शैली में डायबिटीज होना एक आम बात हो गई है। भारत में तो यह बीमारी महामारी का रूप लेता जा रहा है। डायबिटीज से लोग ज्यादा शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने से शरीर के दूसरे हिस्से भी प्रभावित होते हैं। डायबिटीज का पता नियमित रूप से जांच कर करा सकते हैं। मुंह में कुछ परेशानी होने लगे तो समझिए डायबिटीज का यह संकेत हो सकता है। ब्लड शुगर बढ़ने पर लोगों की ओरल समस्या होने लगती है।

डायबिटीज की वजह से मुंह में लार स्रावण ज्यादा होने लगता है, जिसमें मुंह में फंगल इफेक्शन, सूजन व छाले पड़ने लगते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को मसूड़ों में परेशानी या दांतों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है।

ये है डायबिटीज के लक्षण

ड्राई माउथ: डायबिटीज के टाइप एक व टाइप दो की शुरुआती लक्षणें में से एक है मुंह का सूखना है। ऐसे में व्यक्ति को हर समय प्यास लगती रहती है। ऐसा लगता है कि एक बार में न जाने कितना पानी पी जाएं। हालांकिऐसा कई बार डायबिटीज कोनियंत्रित करने वाली कुछ दवाओं के इस्तेमाल से भी होता है। ड्राई माउथ के लक्षणों में जीभ का सूखना, जीभ पर खुरदुरापन, मुंह में सुखापन, होंठ फटना व मुंह मं दाले व निगलने में दिक्कत होना, चबाने में परेशानी हो सकती है।

मसूड़ों में परेशानी : डायबिटीज का दूसरा लक्षण है कि दांतों व मसूड़ों के नीचे लार नहीं बन पाती है। जिससे शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। रोगाणु, प्लाक बनने लगते हैं। इस स्थिति में मसूड़ों में परेशानी होने लगती है। दांतों की सड़न और दांतों के टूटने जैसी परेशनी होने लगती है। डायबिटीज नियंत्रित नहीं करने पर मसूड़ों की बीमारी जैसे मसूड़ों में सूजन और लाल होना, खूना आना, गले में खराश, दांतों में सेंसिटिविटी, सांस में बदबू, मुंह में खराब स्वाद आने जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।

दांतों का गिरना : डायबिटीज के मरीजों को दांतों में भी शिकायत होने लगती है। ब्लड शुगर बढ़ने से मसूड़े के चारों ओर प्लाक बन जाता है जिससे दांतों की पकड़ ढीली हो जाती है। कई बार ऐसी स्थिति में दांत गिरने की समस्या भी हो जाती है। एक रिसर्च में पता चला कि डायबिटीज के मरीजों के दांत गिरने का खतरा औसतन दुगुना होता है। उम्र के साथ ये खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में दांतों में दर्द व मसूड़ों से सूजन की समस्या सबसे ज्यादा होती है।

डायबिटीज के ये है लक्षण बार-बार पेशाब लगना बहुत भूख व प्यास लगना अचानक से वजन बढ़ना या काम होना थकान, चिड़चिड़ापन, आंखों में धुंधलापन, घाव का देरी से भरना, स्किन इंफेक्शन, ओरल इंफेक्शन आदि।

chat bot
आपका साथी